जंगल की आग से हिमालय और तिब्बती पठार क्षेत्र में नाइट्रोजन का असंतुलन : अध्ययन

नई दिल्ली। केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा की किए गए एक रिसर्च अध्ययन में पता लगा है कि जंगल की आग से हिमालय और तिब्बती पठार के क्षेत्रों में नाइट्रोजन का असंतुलन हो रहा है। दरअसल हाल के दशकों में जंगल की आग एक वैश्विक चिंता के रूप में उभरी है। इसका कारण प्राथमिक प्रदूषकों (कणों के साथ-साथ गैसों) के जटिल मिश्रण का उत्सर्जन है, जिससे निचले क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता में गिरावट आती है। इससे मानव स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्रीय जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इन प्रदूषकों में, नाइट्रोजन ऑक्साइड के रूप में उत्सर्जित होता है और विशेष चिंता का विषय है क्योंकि नाइट्रोजन पौधों के उत्पादन और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सीमित तत्व है। नाइट्रोजन एरोसोल पृथ्वी के प्रत्येक क्षेत्र में प्रकृति में सर्वव्यापी हैं और इस प्रकार, पोषक तत्व संतुलन के साथ-साथ पृथ्वी की जलवायु प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हालांकि, जीवन और पौधों को बनाए रखने के लिए नाइट्रोजन प्रजातियों का एक नाजुक संतुलन महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि नाइट्रोजन का पर्याप्त स्तर नहीं है तो पौधे पनप नहीं सकते और इससे फसल की पैदावार कम हो सकती है।

इस संदर्भ में वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने अपने अध्ययन में निष्कर्ष निकाला है कि नाइट्रोजन एरोसोल हिमालय और तिब्बती पठार में नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को खतरे में डाल रहे हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के डॉ. कृपा राम भी इस वैश्विक शोध टीम का हिस्सा थे। टीम पहली बार इस क्षेत्र में नाइट्रोजन एरोसोल के स्रोत की पहचान करने में सक्षम हुई है जो अब तक अज्ञात थे।

अध्ययन से संकेत मिलता है कि जंगल की आग के कारण मार्च और अप्रैल के महीनों के दौरान नाइट्रोजन की सांद्रता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जाती है। अध्ययन के निष्कर्ष विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका एनवायर्नमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। इसमें न केवल प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण वर्णक और क्लोरोफिल होता है, बल्कि यह अमीनो एसिड के संश्लेषण के लिए भी महत्वपूर्ण है जो प्रोटीन के निर्माण खंड हैं।

इसके अलावा, नाइट्रोजन कई सेलुलर घटकों का गठन करता है और स्थलीय और जलीय प्रणालियों में कई जैविक प्रक्रियाओं में आवश्यक है।

रिसर्च के मुताबिक बहुत अधिक नाइट्रोजन भी पौधों के लिए हानिकारक हो सकता है। यद्यपि पारिस्थितिकी तंत्र और जैव-भू-रासायनिक प्रक्रियाओं की सामान्य घटना का दुनिया भर में काफी अच्छी तरह से अध्ययन किया गया है, पोषक तत्व चक्र, जल संरक्षण, पौधों की वृद्धि और समग्र हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र पर उनके प्रभाव का अभी तक अनुसंधान के संदर्भ में पर्याप्त रूप से पता नहीं लगाया गया है। वहां के वातावरण में नाइट्रोजन के संतुलन पर भी ज्यादा काम नहीं किया गया है।

रिसर्च में पाया गया है कि हिमालय और तिब्बती पठार क्षेत्र अभी भी बाहरी वातावरण व गतिविधियों से काफी हद तक अप्रभावित और अप्रदूषित पर्यावरण वाला है, (हालांकि हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण में वृद्धि देखी गई है) और अपनी जैव विविधता के मामले में अद्वितीय है। यह वैश्विक जैव विविधता के संबंध में महत्व रखता है और क्षेत्र के मानव समुदायों की सांस्कृतिक और आर्थिक आजीविका तथा क्षेत्रीय सतत विकास के लिए अहम है। ऐसे प्राचीन क्षेत्र प्राकृतिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करते हैं और क्षेत्रीय वायु प्रदूषण और पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, वनस्पतियों और जीवों, प्रणाली की सूक्ष्मजीव विविधता में जलवायु परिवर्तन से प्रेरित परिवर्तनों को समझने के लिए महत्वपूर्ण स्थान हैं।

शोधकर्ताओं ने निष्कर्षों पर पहुंचने के लिए रासायनिक और उपग्रह आधारित विश्लेषण के साथ-साथ क्षेत्रीय अवलोकन भी किए।

— आईएएनएस

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

admin

Read Previous

2011 के फिर से सामने आए वीडियो में शाहरुख खान लेडी गागा से अपनी ‘घड़ी’ लेने का आग्रह करते दिखे, नेटिज़ेंस नाराज

Read Next

थ्रेड्स के हुए नौ करोड़ यूजर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com