पूर्वी सिंहभूम के 100 से ज्यादा गांवों में हाथियों के आतंक से कर्फ्यू जैसे हालात

जमशेदपुर :झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चार प्रखंडों में करीब ढाई सौ हाथियों ने पिछले तीन महीनों से तबाही मचा रखी है। 100 से भी ज्यादा गांवों में हाथियों का दल आज यहां तो कल वहां उत्पात मचा रहा है। खौफ का आलम यह है कि इन गांवों में रात का अघोषित कर्फ्यू लागू हो गया है।

किसान हाथियों के डर से खेती नहीं कर पा रहे हैं। हजारों बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। फरवरी से लेकर अब तक आठ लोग हाथियों के हमले में मारे गए हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जिले के चार प्रखंडों चाकुलिया, बहरागोड़ा, घाटशिला और धालभूमगढ़ की 19-20 पंचायतें हाथियों के उत्पात से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ये चारों प्रखंड झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ये हाथी पश्चिम बंगाल से खदेड़कर झारखंड के इलाके में भेजे गए हैं। पश्चिम बंगाल ने हाथियों को वापस आने से रोकने के लिए अपनी सीमाओं पर गहरे नाले खोद दिए हैं। नहरों और हाईवे ने भी हाथियों के विचरण के नेचुरल कॉरिडोर को बाधित कर दिया है। नतीजतन हाथी इसी क्षेत्र में घूम रहे हैं।

आहार और पानी की तलाश में हाथी इलाके की राइस मिलों, अनाज गोदाम, स्कूलों और लोगों के घरों पर हमला बोल रहे हैं। स्कूलों में रखा मिड डे मिल का अनाज चट कर रहे हैं।

बीते रविवार-सोमवार को हाथियों के झुंड ने चाकुलिया के जमुआ स्थित सरकारी मिडिल स्कूल और कोटमासारा प्राइमरी स्कूलों के दरवाजे और खिड़की तोड़ दिए। हाथियों ने चाकुलिया की हवाई पट्टी के पास स्थित एफसीआई के अनाज गोदाम का मुख्य गेट तोड़ दिया।

उन्होंने गोदाम का शटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन वहां तक नहीं पहुंच पाए, जहां अनाज रखा था।

इसके पहले चौठिया गांव स्थित बजरंग बली राइस मिल में घुसकर हाथी कई बोरा चावल खा गए। चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा, कालापाथर, लोधाशोली, बड़ामारा, जमुआ, कालियाम, श्यामसुंदरपुर, चंदनपुर, भातकुंडा, बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर, सांडरा, खेड़ुआ, भूतिया, मानुषमुड़िया, पाथरा, धालभूमगढ़ के महुलीशोल, चुकरीपाड़ा, रावपाड़ा, जुगीशोल और घाटशिला के आसना, बांकी, भदुआ पंचायतों के दर्जनों गांव हाथियों के आतंक से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

वन विभाग का कहना है कि हाथियों को जंगलों की तरफ भेजने के लिए क्विक रिस्पांस टीमें लगाई गई हैं। छेड़छाड़ की वजह से हाथी ज्यादा आक्रामक हुए हैं।

वन विभाग के आरसीसीएफ रवि रंजन ने बताया कि हाथियों के आतंक पर नियंत्रण के लिए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के वन विभाग के अफसरों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे और नहरें बन जाने से हाथियों का कॉरिडोर डिस्टर्ब हुआ है।

आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

एकता कपूर ने फाड़ दिया था स्मृति ईरानी का कॉन्ट्रैक्ट

Read Next

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में खाई में गिरा वाहन, चार की मौत, 8 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com