हैदराबाद: तेलंगाना के राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को बधाई दी है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन (5 सितंबर) को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राज्यपाल ने कहा, “शिक्षक दिवस पर आइए हम मेहनती शिक्षकों और हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त रहें।”
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए छात्रों के भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षकों द्वारा दी गई सेवाएं अमूल्य हैं।
चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना में शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं और उनके समग्र विकास के लिए उपाय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
उन्होंने कहा, “बड़ी संख्या में आवासीय शिक्षण संस्थान (गुरुकुलम) स्थापित करके देश में कहीं और की तरह शिक्षा प्रणाली को मजबूत किया गया है।”
–आईएएनएस











