‘दृश्यम्’ का बनेगा दक्षिण कोरियाई रीमेक

मुंबई : अजय देवगन और तब्बू-स्टारर ‘²श्यम’ फ्रेंचाइजी देश की सीमाओं को पार करने जा रही है। दक्षिण कोरियाई दर्शकों के लिए इसका आधिकारिक रीमेक बनाया जाएगा जिसमें फिल्म में वहां के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे। ‘दृश्यम्’ एक भारतीय फ्रेंचाइजी है जिसने हर भारतीय भाषा में सफलता हासिल की है, चाहे वह मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगु या हिंदी हो। कान फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन में रविवार को यह घोषणा हुई।

भारतीय प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स के पूर्व स्थानीय कोरियन प्रमुख जे चोई द्वारा स्थापित एंथोलॉजी स्टूडियोज, ‘पैरासाइट’ अभिनेता सोंग कांग-हो और प्रशंसित निर्देशक किम जी-वून ने कोरियाई रीमेक के लिए भागीदारी की है।

दिवंगत निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम्’ का पहला भाग विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसकी साधारण दुनिया एक आकस्मिक मृत्यु के बाद बिखर जाती है, जिसमें उनके परिवार और उन्हें कानून से बचाने के लिए उनके हताश उपाय शामिल हैं। अजय देवगन, तब्बू और कमलेश सावंत के सराहनीय प्रदर्शन के साथ फिल्म काफी सफल हुई थी।

निमार्ता कुमार मंगत पाठक ने कहा, मैं उत्साहित हूं कि ‘दृश्यम्’ फ्रेंचाइजी कोरियन में बनाई जा रही है। पहली बार कोई हिंदी फिल्म कोरियन में बनने जा रही है। इससे न केवल भारत के बाहर इसकी पहुंच बढ़ेगी बल्कि हिंदी सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर भी जगह मिलेगी। पिछले कई वर्षों में, हम कोरियाई शैली से प्रेरित हुए हैं, अब उन्होंने हमारी एक फिल्म में प्रेरणा ढूंढ ली है। भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।

जे चोई भी इस सहयोग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, हम कोरियाई सिनेमा की मौलिकता को बरकरार रखते हुए एक व्यापक रूप से सफल हिंदी फिल्म का रीमेक बनाने का अवसर पाकर रोमांचित हैं। कोरिया और भारत के बीच पहले प्रमुख सह-निर्माण के रूप में इस रीमेक का अधिक महत्व है। हमारी साझेदारी के माध्यम से हम भारतीय और कोरियाई दोनों सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को पर्दे पर उतारने और एक सार्थक रीमेक बनाने में सक्षम होंगे जो मूल फिल्म की तरह ही उत्कृष्ट है।

यह बताते हुए कि फिल्म अपने ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखती है, कुमार मंगत पाठक ने विश्वास जताया कि ‘दृश्यम्’ फ्रेंचाइजी को कोरिया (और बाकी दुनिया) में भी दर्शक मिलेंगे। उन्होंने अंत में कहा, यह दोनों देशों और उनके फिल्म उद्योगों के बीच एक मूल्यवान सांस्कृतिक आदान-प्रदान की शुरुआत है।

–आईएएनएस

पहलगाम हमले के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाएंगी यह फिल्में, करना होगा थोड़ा इंतजार

मुंबई । आज का दिन देश के लिए भूल पाना मुश्किल है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 वही काला दिन है, जिस दिन भारत में वादियों में सुकून के पल बिताने...

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार ‘भूत बंगला’, पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड के...

‘जब ट्रेलर ही इतना रॉकिंग है, तो फिल्म कैसी होगी’, ‘राजा शिवाजी’ पर सुभाष घई ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों की हमेशा एक खास जगह रही है। इस कड़ी में इन दिनों ऐसी ही एक फिल्म 'राजा शिवाजी' काफी...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में लौटेंगे इमरान हाशमी

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी किसी पुरानी और पसंदीदा फिल्म के सीक्वल की घोषणा होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इस कड़ी में 'आवारापन-...

‘तुमसे तुम तक’ में अंगद हसीजा की एंट्री, ‘यश वर्धन’ के किरदार संग लाएंगे नया ट्विस्ट

मुंबई । अभिनेता शरद केलकर स्टारर जीटीवी के शो 'तुमसे तुम तक' में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंगद हसीजा शो की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं।...

‘ब्रेकफास्ट’ में लीड रोल पाकर रोसमिन खुश, बोलीं- ‘गांधी कृष्णा की फिल्मों में हीरोइनों को मिलता है मजबूत स्थान’

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला किरदारों के महत्व पर चर्चा होती रहती है। कई बार देखा गया है कि हीरोइन का रोल सिर्फ कहानी का हिस्सा भर रह...

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

मुंबई । अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक...

गुलजार से मिली सीख को याद करते हुए बोले सुभाष घई, ‘कविता मशीन नहीं, इंसान की आत्मा से जन्म लेती है’

नई दिल्ली । आज के समय में जहां तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं सच्ची कला और भावनाओं की अहमियत को लेकर चर्चा भी बढ़ रही...

छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा

मुंबई । बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और...

अल्लामा मोहम्मद इकबाल पुण्यतिथि: “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” लिखने वाले इस शायर ने की थी विभाजन की मांग

मुंबई । 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है...' आत्म-शक्ति को बुलंद करती यह पंक्तियां हर किसी...

परशुराम जयंती पर होम्बले फिल्म्स का बड़ा तोहफा, ‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर और टीजर जारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों और बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब ऐसी फिल्मों को पसंद कर...

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।...

admin

Read Previous

हाईकोर्ट ने बीबीसी को जारी किया सम्मन

Read Next

‘घुसपैठ’ दिवंगत फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी को समर्पित: अमित साध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com