केदारनाथ में बर्फबारी जारी, रोकी गई यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री के लिए चेतावनी जारी

केदारनाथ : उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद केदारनाथ धाम यात्रा स्थगितकर दी गई है। साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में मौसम अलर्ट और केदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रा पर 100 फीसदी रोक के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तीर्थ यात्री को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मौसम ठीक होते ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड में 2 और 3 मई को मौसम खराब होने के चलते तीर्थ यात्रियों से पहले ही आग्रह किया गया था, लेकिन तीर्थ यात्री धामों में पहुंच रहे थे। मंगलवार को धाम की ओर तीर्थ यात्रियों को जाने दिया गया लेकिन बुधवार को केदारनाथ धाम में रुकना संभव नहीं है।

केदारनाथ दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कि मंगलवार को दोपहर बाद ऋषिकेश और श्रीनगर से आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ठहरने को कहा गया है। यहां से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को शहरों में ही रहने को कहा गया है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की कि वे बुधवार को पुलिस का पूरा साथ दें ताकि किसी यात्री को यात्रा में कोई भी परेशानी न उठानी पड़े। मौसम खराब है इसलिए बुधवार को केदारनाथ की चढ़ाई कतई न चढ़ें। मौसम ठीक होते ही यात्रा संचालित कर दी जाएगी।

उत्तरकाशी और चमोली जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री सहित ऊंचाई तथा निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 72 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के चलते जिले में ठंड काफी बढ़ गई है। बारिश के चलते जन-जीवन खासा प्रभावित हो गया है।

उधर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। जिला प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को ज्यादा बारिश होने पर अलर्ट रहने को कहा है। मंगलवार को भी धामों में दिनभर बारिश का सिलसिला चला। पिछले तीन दिन रुक-रुक बारिश के कारण मई में भी लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी...

‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने वाले ट्रंप की ‘सच्चाई’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने...

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

अमेरिका-इराक की उच्च-स्तरीय बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, बगदाद हमले की जांच पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा और राजनयिक सुविधाओं पर सहयोग को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान हाल ही में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास...

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुले या न खुले, भारत को होगा सबसे ज्‍यादा नुकसान : रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल

नई दिल्ली । पाक‍िस्‍तान की मध्‍यस्‍थता में इस्‍लामाबाद में आयोज‍ित अमेर‍िका-ईरान समझौता वार्ता व‍िफल होने के बाद म‍िड‍िल ईस्‍ट के हालात फ‍िर से च‍िंताजनक हो गए हैं। खासकर स्‍ट्रेट ऑफ...

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

admin

Read Previous

कर्नाटक गाली देने वालों को माफ नहीं करेगा, जय बजरंग बली का नारा लगाएगा और भाजपा को वोट देगा : पीएम मोदी

Read Next

लातेहार में पंचायत के फरमान पर पति-पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com