बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

 चमोली : विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की 22 अप्रैल से ही शुरूआत हो चुकी है। वहीं, आज यानि गुरुवार को चौथे धाम के कपाट भी खोल दिए गए। भगवान बदरी विशाल के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान बदरी विशाल की पूजा की। उसके बाद सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। वहीं, बदरीनाथ मंदिर में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

बद्रीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है, वही आईटीबीपी बैंड की धुन के साथ और श्रद्धालु के जयकारों के साथ पूरा भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम से गूंज उठा।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे। बद्रीनाथ में सुबह से ही हल्की हल्की बारिश जारी है वहीं आस पास की चोटियों में बर्फ देखने को मिल रही है।

इस मौके पर वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जिससे बदरीनाथ की आभा देखते ही बन रही है।

इससे पहले 22 अप्रैल को मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। जबकि 25 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। वहीं, आज यानि गुरुवार को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।

अभी तक चारों धाम में 95 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। शुरूआती यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या को देखते ही इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने के आसार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद 2022 में चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों ने चारों धाम के दर्शन किए थे। वहीं, इस बार अभी से ही लाखों श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। उम्मीद है कि चारधाम में यात्री के आने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

admin

Read Previous

दुबई में सानिया मिर्जा के बेटे और बहन के साथ दिखे सलमान खान

Read Next

भ्रष्टाचार के मामले में सत्यपाल मलिक के घर पहुंची सीबीआई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com