एनसीआर में कोविड मामलों में वृद्धि के पीछे एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट पर संदेह


.नोएडा/गाजियाबाद: नोएडा और गाजियाबाद में बेकाबू होते कोरोना की रफ्तार को कैसे नियंत्रित किया जाए, इसको लेकर प्लान तैयार किया गया है। शासन से निर्देश आए हैं कि अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य है। सर्विलांस टीमों को एक्टिव कर दिया गया है।ए

बुखार के सभी मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी। वहीं निजी लैब कोरोना की जांच की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजे।

सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड जांच और संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर, निगरानी समितियों, सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी व सर्विलांस रोगियों को सांस के मरीजों की पहचान कर उनके कोविड जांच के लिए कहा गया है।

सीएमओ ने बताया कि शासन निर्देशानुसार सभी विदेश से आने वाले लोगों की जांच अनिवार्य है। इसके लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है। शासन ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है।

पाजीटिव आने पर टीम 24 घंटे के अंदर मरीज के घर पहुंचेगी और कांट्रैक्ट ट्रैसिंग कर जांच करेगी। लक्षण मिलने पर तत्काल कमांड कंट्रोल रूम को जानकारी दी जाएगी।

नोएडा में 24 घंटे में कोरोना के 52 नए केस सामने आए हैं। इस बार 56 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। 271 सक्रिय मामले हैं। सात मरीजों का इलाज में अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है। 24 घंटे में 671 सैंपल लिए गए।

गाजियाबाद में बीते 72 घंटे में कोरोना के 84 नए केस मिले हैं। नोएडा में एकाएक संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं। इसके मद्देनजर दोनों जिलों का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सैंपलिंग और जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर कोई व्यक्ति ट्रेवल करने के बाद बीमार हो रहा है तो उसकी सूचना जरूर दें, ताकि कोरोना जांच की जा सके।

बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा के डीएम ने एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करने पर आपको कोरोना से संबंधित जानकारी और हैल्प भी की जाएगी। इस कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

यहां तेजी से बढ़ रहे कोविड केस के ओमीक्रान का सब वैरिएंट एक्सबीबी.1 जिम्मेदार है। इसके अलावा एक्सबीबी 1.5, एक्सबीबी 2.3 सब वैरिएंट के मरीज भी हैं। एक्सबीबी 1 तेजी से संक्रमण को फैलाता है। यदि सावधानी नहीं बरती तो ये कोरोना की नई लहर का रूप ले सकता है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। साथ ही भीड़ भाड़ वाले एरिया में न जाए। वे मास्क पहनें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

इसके साथ साथ सेक्टर-39 स्थित कोविड केयर, अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर बनाए गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है। सीएमओ डा. सुनील कुमार शर्मा ने अलग-अलग जिम्मेदारी के लिए नोडल अधिकारी बनाया है।

इनमें आक्सीजन, सैंपलिंग, होम आइसोलेशन, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, मरीज को बेड किस अस्पताल में मिलेगा, आक्सीजन, दवाओं की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन, कोरोना वैक्सीनेशन, प्राइवेट अस्पताल मानिटरिंग व कोर्डिनेशन के अलावा एंबुलेंस के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला एंबुलेंस प्रभारी दीपक सिंह का कहना है कि मरीज 108 पर संपर्क कर सकते हैं।

सीएमओ डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कोविड कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 18004192211 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की ओपीडी में जाने वाले मरीज आवासीय परिसर के पास अपने वाहन नहीं खड़े कर सकेंगे।

उन्हें अस्पताल के बेसमेंट स्थित पाकिर्ंग में वाहन को खड़ा करना होगा। अभी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज अपने वाहनों को आवासीय परिसर के पास खड़ा करते हैं। चूंकि इन दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पताल के द्वितीय तल पर मरीजों के लिए भर्ती की व्यवस्था की गई है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सबवैरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमीक्रोन के पिछले वैरिएंट्स जैसे ही हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं। राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम कर ठीक हो जा रहे हैं।

अगर बात करें बीते कुछ दिनों के आंकड़ों की तो 8 अप्रैल को सामने आए मामले 52 हैं। जिसके साथ कुल संख्या अब 271 हो गई है। वहीं 7 अप्रैल को सामने आए मामलों की संख्या 62 थी और कुल मामलों की संख्या 278 थी। 6 अप्रैल को सामने आए मामलों की संख्या 56 और कुल मामले 240 थे। 5 अप्रैल को सामने आए मामले 47 थे और कुल मामले की संख्या 206 थी, 4 अप्रैल को सामने आए मामले 66 और कुल मामले की संख्या 185 थी।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

गोवा का राजभवन कोंकणी उपन्यासकारों की किताबों की छपाई का खर्च उठाएगा

Read Next

घृणा अपराधों में सबसे ज्यादा निशानों पर सिख समुदाय : एफबीआई आंकड़े

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com