ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा भी करेगी प्रबुद्ध सम्मेलन

लखनऊ: भाजपा ब्राह्मण वोटरों को रिझाने के लिए यूपी की सभी विधान सभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेंलन करने जा रही है। पांच सितंबर से शुरू होने वाले इन सम्मेलनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी तथा केन्द्रीय मंत्री इसकी कमान संभालेंगे। प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन शामिल होंगे। इनमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्ध वर्ग आते हैं। पांच सितंबर को प्रदेश के 17 महानगरों में और 6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पार्टी इन सम्मेलनों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों की चर्चा करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में 5 सितंबर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चैधरी गोरखपुर में, अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में भाग लेंगे।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

editors

Read Previous

मणिपुर के 2 कांग्रेसी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, संबित पात्रा ने दिया अबकी बार 40 पार का नारा

Read Next

लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट, कहा- हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज से कराई जाए जांच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com