नक्सलियों ने चाईबासा में लूटा विस्फोटकों का जखीरा, पर्चे छोड़कर दी धमकी

रांची : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में विस्फोटक पदार्थों की बड़ी लूट हुई है। भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने माइनिंग कार्य के लिए विस्फोटकों की सप्लाई करने वाली कंपनी के मैगजीन पर बीती रात धावा बोलकर इस घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि एक सौ से भी ज्यादा हथियारबंद नक्सलियों ने देर रात बड़ाजामदा थाना के परमबालजोड़ी गांव के पास जंगल में स्थित डीके घोष कंपनी के मैगजीन पर हमला किया।

यहां सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गार्डस को हथियारों का भय दिखाकर कब्जे में ले लिया और इसके बाद वहां रखे गए 5000 से अधिक डेटोनेटर, सैकड़ों इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर और सैकड़ों मीटर कोडेक्स वायर लूट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने सड़क पर कई पर्चे छोड़ रखे हैं। पचरें में लिखा है- सावधान, तुरंत यहीं रुक जाएं, आगे रोड पर बारूदी सुरंग लगा हुआ है, कोई भी ग्रामीण आगे नहीं बढ़ें, वापस यहीं से चले जाएं।

इन पचरें से इलाके में दहशत है। जिन सड़कों में पर्चे हैं, वहां आवागमन लगभग ठप है।

नक्सलियों ने बड़ाजामदा ओपी थाना क्षेत्र के परमबाल जोड़ी गांव के जंगल जाने वाले रास्ते पर एक लाल रंग का कपड़ा लपेट कर एक बॉक्स सड़क पर छोड़ दिया है।

जिस स्थान से लूट हुई है, वहां विस्फोटकों के खाली कार्टून बड़ी संख्या में बिखरे पड़े हैं। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने विस्फोटकों की लूट की घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। नक्सलियों की गिरफ्तारी और विस्फोटकों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू की गई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस बलों की तैनाती रामनवमी की शोभायात्राओं में सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गई थी। नक्सलियों ने इसका फायदा उठाते हुए विस्फोटकों की लूट की घटना को अंजाम दिया।

जिस कंपनी के भंडार पर धावा बोलकर विस्फोटकों की लूट हुई है, वह आयरन ओर की खदानों में माइनिंग कार्य के लिए विस्फोटक की सप्लाई करती है। कंपनी के पास इसका लाइसेंस भी है।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

बदनाम करने की नीयत से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे बेबुनियाद और झूठे आरोप : रुपाली निलेश चाकणकर

मुंबई । अशोक खरात (ढोंगी बाबा) प्रकरण में विवादों में आईं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रुपाली निलेश चाकणकर ने अब कहा है कि आज 28 दिन हो चुके...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

पाकिस्तान में विफल वार्ता के बाद यूएस ने ईरान पर कसा शिकंजा, ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को करेगा ब्लॉक

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बात नहीं बनी, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में ईरान पर दबाव...

राहुल गांधी और कांग्रेस को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कुछ कहने का नैतिक अधिकार नहींः नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने महिला आरक्षण बिल, पश्चिम बंगाल चुनाव और रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को...

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज । बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

ओवैसी का ममता बनर्जी से सवाल, अल्पसंख्यकों को राजनीतिक नेतृत्व क्यों नहीं दिया?

दुर्गापुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बंगाल पहुंच गए हैं। वह तीन दिनों तक यहां रहेंगे और अपनी पार्टी के...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

admin

Read Previous

छत्रपति संभाजीनगर के अहेरी गांव में झड़प, सुरक्षा सख्त

Read Next

2022 में पाकिस्तान में 81 हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com