दिवालिया की श्रेणी में 15 बिल्डर के प्रोजेक्ट, प्राधिकरण ने ऑनलाइन की सभी प्रोजेक्ट की सूची

नोएडा : नोएडा में ग्रुप हाउसिंग बनाने वाले 15 बिल्डर के प्रोजेक्ट वर्तमान में नेशनल कंपनी ऑफ लॉ की देखरेख में हैं। इन प्रोजेक्ट की दिवालिया प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग के सात प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं, जिन्होंने बायर्स से पूरे पैसे तो वसूल लिए हैं लेकिन उनका निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। हाल ही में शहर के 115 बिल्डर प्रोजेक्ट की ऑनलाइन की गई सूची में इस बात का खुलासा हुआ है। इस बात को लेकर अब बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने हाल में ही अपनी वेबसाइट पर नोएडा के 115 बिल्डर के प्रोजेक्ट की सूची को ऑनलाइन किया है और उसमें उनकी यथास्थिति भी बताई गई है। शहर के किस बिल्डर प्रोजेक्ट को फिलहाल डिफाल्टर की श्रेणी में रखा गया है, किस बिल्डर को अभी तक ओसी सीसी सर्टिफिकेट और कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। किसकी रजिस्ट्री पर रोक लगी है और कितने मामले एनसीएलटी में चल रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे बिल्डरों के प्रोजेक्ट की सूची भी जारी की गई है, जहां ओसीसीसी रजिस्ट्री खुल गई है।

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था आम जनता के हित को ध्यान में रखकर की गई है। आए दिन बिल्डर और बायर के बीच हो रहे विवाद को देखते हुए प्राधिकरण ने बिल्डर की सूची को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा कर दिया है। अब एक क्लिक के माध्यम से यह जानकारी हासिल की जा सकती है कि किस प्रोजेक्ट में अपने सपनों के आशियाने को खरीदना सही रहेगा या नहीं।

जिन बिल्डरों की सूची जारी की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं। मेसर्स सुपरटेक लिमिटेड विद इंक्लूड ओआरबी, मेसर्स अजनारा इंडिया लिमिटेड, मैसर्स रेड फोर्ट जहांगीर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ग्रेनाइट गेट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्च र एंड प्रोजेक्ट लिमिटेड, मेसर्स शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स लॉजिक सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स 3जी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टुडे होम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सुपरटेक लिमिटेड, मेसर्स जीएसएस प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स अपूलेंट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसेज होसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स लोजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स डोसाइल बिल्डटेट प्राइवेट लिमिटेड हैं।

–आईएएनएस

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

admin

Read Previous

मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज एचईसी की खराब माली हालत के बीच 70 से ज्यादा इंजीनियरों और अफसरों ने नौकरी छोड़ी

Read Next

भारतीय बच्चों का कक्षाओं में चैटजीपीटी के संपर्क में आना बना बहस का मुद्दा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com