महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: निखत, नीतू और मनीषा क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली:भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन, नीतू घंघास और मनीषा मौन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही महिंद्रा आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को जगह बना ली।

मौजूदा चैंपियन निखत ने 50 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको की मुक्केबाज फातिमा हेरेरा को सर्वसम्मत निर्णय से आसानी से हरा दिया। भारतीय मुक्केबाज ने आक्रामक शुरूआत करते हुए तेजी के साथ हमला करना शुरू कर दिया। हेरेरा ने मुकाबले को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की लेकिन निखत का लगातार आक्रमण बेहद मजबूत साबित हुआ।

क्वार्टर फाइनल में अब निखत का सामना थाईलैंड की मुक्केबाज छूथमेत रक्षत से होगा।

निखत ने जीत के बाद कहा, “मैं पिछली विश्व चैंपियनशिप में भी इस मुक्केबाज के खिलाफ खेली और जीती थी। वह पिछली बार की तुलना में आज थोड़ी ज्यादा मजबूत थी। मेरा वजन वर्ग 52 से बदलकर 50 किग्रा हो गया है और मेरी गति भी बढ़ गई है लेकिन मुझे अभी भी कुछ चीजों पर काम करना है। मुझे खुशी है कि मैंने आज अच्छा खेला। मैं अब तक जिस भी खिलाड़ी के खिलाफ खेली हूं, वह कठिन थी।”

वहीं, नीतू (48 किग्रा) और मनीषा मनीषा मौन (57 किग्रा) ने मेजबान देश को सही शुरूआत दी जब उन्होंने अपने-अपने भार वर्ग के मुकाबले में आरएससी (रेफरी के द्वारा मुकाबला रोके जाने) पर जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

पिछले साल की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन नीतू ने ताजिकिस्तान की सुमैया कोसिमोवा को पहले दौर में हराया जबकि पिछले साल की कांस्य पदक विजेता मनीषा ने तुर्की की नूर एलिफ तुरहान को मात दी।

नीतू ने संभली हुई शुरूआत की, लेकिन रेफरी को ताजिकिस्तान की सुमैया कोसिमोवा के खिलाफ मुकाबले को समाप्त करने के लिए छह मिनट से भी कम समय लगा। वहीं, मनीषा और तुर्की की नूर तुरहान के बीच 57 किग्रा में एक कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

हालांकि, पिछले संस्करण की कांस्य पदक विजेता मनीषा ने अंत में तेजी से लय में आते हुए जीत हासिल कर ली। वह अब क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की मुक्केबाज अमीना जिदानी के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। वहीं, नीतू के सामने जापान की मडोका वाडा की चुनौती होगी।

इस बीच, शशि चोपड़ा (63 किग्रा) को निराशा हाथ लगी। उन्होंने मुकाबले के दौरान अपना सब कुछ झोंक दिया इसके बावजूद उन्हें जापान की माई कीटो के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), साक्षी चौधरी (52 किग्रा), नूपुर श्योराण ( 81 किग्रा से अधिक) और स्वीटी बूरा (81 किग्रा) अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं जिन्होंने पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में 65 देशों की कई ओलंपिक पदक विजेताओं सहित 324 मुक्केबाज भाग ले रही हैं। ये मुक्केबाज 12 अलग-अलग भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश कर रही हैं।

दो और भारतीय मुक्केबाज- जैस्मिन (60 किग्रा) और मंजू बम्बोरिया (66 किग्रा) भी आज रात प्री-क्वार्टर फाइनल में एक्शन में नजर आएंगी।

दिन के एक बड़े उलटफेर में, वेनेजुएला की ओमेलिन अल्काला ने पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता फिलीपींस की नेस्थी पेटेसियो को 57 किग्रा वर्ग के एक कड़े मुकाबले में 4-3 से हरा दिया।

इसके अलावा, टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता इरमा टेस्टा (57 किग्रा) का भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने 57 किग्रा के राउंड-16 के एक मुकाबले में वियतनाम की हाओ गुयेन के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज कर ली।

–आईएएनएस

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

akash

Read Previous

लखनऊ रेलवे स्टेशन के मेकओवर की योजना

Read Next

असम के भाजपा विधायक की पीएम मोदी से अपील : ताजमहल, कुतुब मीनार को गिराएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com