मोटे अनाज से बनी आइसक्रीम बच्चों में बढ़ाएगी पौष्टिकता

आगरा : सुपर फूड माने जाने वाले मोटे अनाजों की डिमांड अब बढ़ने लगी है। शहरी बच्चों के भोजन में इन्हे शामिल कर उनकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए तरह तरह के उत्पाद बनने लगे है। इसी क्रम में श्री अन्न योजना से प्रभावित होकर आगरा में दो युवकों ने बाजरे की आइसक्रीम तैयार की, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित गांव कुंडौल निवासी विवेक उपाध्याय और गगन उपाध्याय ने अपना स्टार्टअप शुरू किया। कोरोना महामारी के दौरान इन दोनों युवकों की नौकरी चली गई थी। दयालबाग शिक्षण संस्थान से फूड प्रोसेसिंग और डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री प्राप्त दोनों युवकों की पढ़ाई के बाद आइसक्रीम की कंपनी में नौकरी मिल गई। लेकिन सन 2020 में कोरोना महामारी के कारण विवेक और गगन की नौकरी चली गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने दिसंबर में आइसक्रीम का कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू करने के कुछ दिन बाद ही फिर दूसरी बार लॉकडाउन लग गया। इस पर भी दोनों ने हिम्मत नही हारी और कड़ी मेहनत के दम पर कारोबार को जारी रखा। धीरे-धीरे उनकी आइसक्रीम का स्वाद लोगों पसंद आने लगा। दोनों के काम करने की प्लानिंग, मार्केट रिसर्च और सरकारी मदद से कारोबार चल निकला। अब इनकी आइसक्रीम कंपनी से 35 युवाओं को रोजगार भी मिला हैं।

विवेक ने बताया कि श्री अन्न को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी के आह्वान से प्रेरित होकर हमने आइसक्रीम और कुल्फी में मोटे अनाज (श्री अन्न) का उपयोग किया। आइसक्रीम के साथ बाजरे की कुल्फी भी बनाई। इस कुल्फी में बाजरे के साथ दूध और शहद मिलाया जाता है। बाजरे की कुल्फी लोगों को खूब पसंद आ रही है। विवेक ने कहा कि बाजरे की इस कुल्फी को बच्चा, बूढ़ा कोई भी खा सकता है। श्री अन्न से बनी यह कुल्फी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अभी बाजरे की कुल्फी प्रचार-प्रसार के लिए सिर्फ 10 रुपये की कीमत रखी गई है। इस गर्मी के मौसम में लोगों को कुल्फी में बाजरा के बाद अब रागी और जौ को लेकर काम कर रहे हैं।

विवेक और गगन ने बताया कि 15 लाख रुपये से आइसक्रीम कारोबार शुरू किया था, जिसका अब टर्नओवर 45 लाख रुपये पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को श्री अन्न की आइसक्रीम और कुल्फी के स्वाद के साथ ही उसके फायदे भी लोगों को बता जागरूक करने का काम भी रहे हैं।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के रूप में मनाने की पहल की है। विश्व में मिलेट्स के कुल उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत है। मोदी सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक लाना है। मिलेट्स उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

admin

Read Previous

काशी विश्वनाथ के दरबार में 100 बार दर्शन करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी

Read Next

शिक्षकों ने कहा सरकार कॉलेजों का बकाया फंड करे जारी, नहीं तो आंदोलन की बारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com