रेलवे स्टेशनों को यात्री फ्रेंडली बनाने के लिए दिल्ली के स्टेशनों पर होगी गेमिंग जोन की शुरुआत

नई दिल्ली : दिल्ली के यात्रियों को ट्रेन में सवार होने से पहले अब बोर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली डिविजन ने फिलहाल गेमिंग जोन सुविधा की कुछ बड़े स्टेशनों पर शुरुआत की है।

रेलवे की तमाम उपलब्धियों के बावजूद अक्सर ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से चलने की वजह से यात्री परेशानियों का सामना करते रहे हैं। कई बार ट्रेन लेट होने की जानकारी यात्रियों को स्टेशन पर जाकर ही मिलती है। ऐसी सूरत में यात्रियों के पास स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता।

कई बार लोग अपने किसी परिवार को सदस्य को स्टेशन पर लेने पहुंचते हैं और समय से पहुंचकर स्टेशन पर ही ट्रेन आने का इंतजार करते हैं, लेकिन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़भाड़ और जगह की उपलब्धता न होने के कारण स्टेशन में बैठकर किसी ट्रेन के आने का इंतजार करना बड़ा मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में दिल्ली के तीन बड़े रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर अब यात्रियों के लिए गेम जोन की सुविधा शूरू की जायेगी। वहां ट्रेन लेट होने पर यात्री कई तरह के इनडोर गेम्स में अपना समय व्यतीत कर सकेंगे।

दरअसल, रेलवे किराए के इतर भी कमाई का जरिया ढूंढने के लिए तरह-तरह की तरकीब निकाल रहा है। गेमिंग जोन बनाने का फैसला भी इसी आइडिया का हिस्सा है। रेलवे को उम्मीद है कि इससे हर साल करीब 37 लाख रुपये की आमदनी हो सकेगी। रेलवे आधिकारियों के मुताबिक स्टेशनों में गेमिंग जोन्स मॉल जैसे ही होंगे। इनमें टेबल सॉकर, शतरंज, टेबल टेनिस, पूल और दूसरे खेल की सुविधा होगी। गेमिंग जोन पेड एरिया से बाहर होंगे ताकि कोई भी यात्री इसका इस्तेमाल कर सके।

उत्तरी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली डिवीजन ने तीनों रेलवे स्टेशनों में गेमिंग जोन बनाने और उसे चलाने का ठेका दे दिया है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों में गेमिंग जोन अगले दो महीनों में शुरू होने वाला है। इन दोनों जगहों पर गेमिंग जोन बन जाने के बाद निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही जोन तैयार किया जायेगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रथम तल पर टिकट काउंटर के सामने गेमिंग जोन बनाने का काम शुरू हो चुका है।

इसके अलावा ट्रेन लेट होने या यात्रियों के इंतजार करने के लिए रेलवे ने एक अन्य सुविधा शुरू की है स्लीपिंग पॉड की सुविधा। इसका टेंडर भी रेलवे ने फरवरी में ही जारी कर दिया था। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसका विकास किया जाएगा। इस स्लीपिंग पॉड्स में पीने का पानी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक चाजिर्ंग सॉकेट, एक लॉकर रूम, इंटरनेट और एक डीलक्स बाथरूम की सुविधा भी होगी।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

अरविंद केजरीवाल बाहर रहें या न रहें, फर्क नहीं पड़ेगा: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बरी होने पर...

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प पर बोले मनोज तिवारी बोले-पहले लूटपाट थी, अब सेवा भावना है

नई दिल्ली । भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल सुविधाओं को बेहतर...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

हरियाणा सरकार से जुड़े आईडीएफसी बैंक फ्रॉड मामला: 4 आरोपियों को 7 दिन की रिमांड

चंडीगढ़ । आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लगभग 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में...

admin

Read Previous

डब्ल्यूटीसी फाइनल की जंग, लेकिन रोहित का ध्यान ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर

Read Next

लोकेश की पदयात्रा के दौरान बेहोश हुए अभिनेता तारक रत्ना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com