रांची रेल मंडल में महिला कर्मियों के जिम्मे रही पैसेंजर ट्रेन

रांची : रांची रेल मंडल में शुक्रवार को रांची से टोरी स्टेशन के बीच एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह महिला कर्मियों के हाथ में रहा। ट्रेन चलाने से लेकर टिकट काउंटर और सिक्योरिटी तक का काम महिलाओं ने किया। लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मैनेजर, टीटीई, सिक्योरिटी चेक तक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में रही।

इस पैसेंजर ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाने और गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लोको पायलट की भूमिका में दीपाली अमृत थी, जबक सहायक लोको पायलट के तौर पर गीता कुमारी खलखो की तैनाती थी। ट्रेन मैनेजर की भूमिका में अनुपमा लता थी। उरसेला टोप्पो, मसिरा सुरीन, विनीता खेस, मुन्नी भेंगरा, एल केरकेट्टा टिकट निरीक्षक के तौर पर तैनात रहीं, जबकि चंद्राणी विश्वास, कल्पना कुमारी, सरस्वती, पिंकी, सरोज तिर्की और पूजा बारला ने सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभाली। लोको पायलट दीपाली अमृत ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि रेलवे प्रशासन ने उनपर भरोसा जताया। सीनियर डीओएम श्रेया सिंह ने कहा कि महिलाओं का मनोबल ऊंचा करने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

इस बार महिला दिवस 8 मार्च को होली होने की वजह से महिला दिवस के मौके पर यह आयोजन 10 मार्च को किया गया। इधर, झारखंड के ही चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों के रिजर्वेशन और बुकिंग काउंटर का जिम्मा गुरुवार को महिला कॉमर्शियल क्लर्क ने संभाला। टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर स्टेशन में पूछताछ केंद्र व उद्घोषणा में भी कॉमर्शियल विभाग के महिला कर्मियों ने अकेले जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

–आईएएनएस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

admin

Read Previous

हरियाणा डेड बोरवेलों को फिर से चालू कर रहा : डिप्टी सीएम

Read Next

कर्नाटक की राजनीति में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए आप का ‘दिल्ली मॉडल’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com