हरियाणा डेड बोरवेलों को फिर से चालू कर रहा : डिप्टी सीएम

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को कहा कि सरकार 1,100 करोड़ रुपये के बजट आवंटन के साथ डेड बोरवेलों को चालू (रिवाइव) कर रही है। फरीदाबाद में दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आवाज फाउंडेशन और रोटरी क्लब द्वारा बंद पड़े 100 बोरवेलों को फिर चालू करने के लिए एक अभियान शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर में गिरावट के परिणामस्वरूप फरीदाबाद में बड़ी संख्या में बोरवेल ने काम करना बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों को पोर्टेबल पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब यह मामला संज्ञान में आया तो एक विशेषज्ञ एजेंसी को काम पर रखा गया जिसने अध्ययन किया।

हमारे संज्ञान में आया है कि महाराष्ट्र में लोग बंद हुए बोरवेलों को चालू करने पर काम कर रहे हैं। पूरा काम आवाज फाउंडेशन और रोटरी क्लब द्वारा किया गया। अब यह परियोजना फरीदाबाद शहर में शुरू की जा रही है और शुरुआत में 100 बोरवेल चालू होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में एक बोरवेल पर 50,000 रुपये खर्च होंगे। इसमें रोटरी क्लब और आवाज फाउंडेशन संयुक्त रूप से योगदान देंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के बाद अन्य संस्थाओं के सहयोग से धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के कई जिले ऐसे हैं, जहां पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है, खासकर यमुना के किनारे के जिलों में।

उन्होंने कहा कि सरकार जल संरक्षण की दिशा में आगे आई है। घरों के निर्माण के दौरान रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान इस वाटर रिचार्ज बोर सिस्टम को अपने खेतों में लगाना चाहता है तो सरकार उसे 75 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे वह किसान हो या सरकार, जब तक हम एक जिम्मेदार नागरिक की तरह काम नहीं करते, इस गंभीर मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता है।

–आईएएनएस

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है विचार

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय...

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से ट्रांसजेंडर समुदाय परेशान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त...

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण...

होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या ‘अर्थ’ के जाल में फंसाया?

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का...

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 की समय सीमा बढ़ाई गई: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में रह रहे...

akash

Read Previous

कर्नाटक में स्कूली छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में प्रिंसिपल समेत 5 गिरफ्तार

Read Next

रांची रेल मंडल में महिला कर्मियों के जिम्मे रही पैसेंजर ट्रेन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com