पहाड़ों पर बदला मौसम, केदारनाथ, गंगोत्री सहित मसूरी में हुई बर्फबारी

उत्तरकाशी/केदारनाथ/मसूरी : पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार देर रात से ही बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में भी बर्फ की चादर बिछ गई है। जनपद में देर रात से सर्द बर्फवारी का मौसम शुरू हो गया है। तापमान में भारी गिरावट से शीतलहर देखने को मिल रही है। जहां निचले इलाकों में बारिश व शीतलहर देखने को मिल रही है, वहीं उच्च हिमालय गंगोत्री धाम में बर्फबारी लगातार जारी है। गंगोत्री धाम में देर रात से ही बर्फवारी हो रही है। गंगोत्री धाम में मां गंगा का मंदिर सफेद चादर ओढ़े हुए नजर आ रहा है। वहीं हर्षिल, झाला, मां गंगा का शीतकालीन प्रवास मुखवा में भी बर्फबारी हो रही है। सुखी टॉप तक बर्फबारी देखने को मिली रही है।

दूसरी ओर केदारनाथ धाम में भी 3 फीट से अधिक बर्फबारी हो गई है। कल देर रात्रि से रुद्रप्रयाग जिले में रिमझिम बारिश जारी है जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

वहीं विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हो रही है। पूरी केदारपूरी ने बर्फ की मखमली चादर ओढ़ ली है। मंदिर के साथ ही आस पास के सभी भवन, पैदल मार्ग और पूरी केदारपुरी में हर तरफ बर्फवारी दिख रही है। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध चोपता दुगलबिट्टा में भी बीच-बीच में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते यहां सैलानियों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। और इससे स्थानीय लोगों की बेरोजगार ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

साथ ही पहाड़ों की रानी मसूरी, बुरांसखंडा और धनोल्टी में इस वर्ष का दूसरा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने के बाद मसूरी शहर के लाल टिब्बा, चार दुकान व पर्यटक स्थल बुरांसखंडा और धनोल्टी बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है। साथ ही पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है व लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों ने मसूरी व आसपास के क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है। बर्फबारी होने से जहां एक ओर स्थानीय व्यापारियों में पर्यटकों के आगमन के अनुमान से खुशी है, वहीं स्थानीय काश्तकारों के चहरे खिल उठे हैं।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

यूपी के लड़के का सेना में शामिल होने के सपने का हुआ भयानक अंत

Read Next

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com