बिहार भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष!

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में बिहार भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

बिहार में वर्तमान भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के आलावा जिला अध्यक्षों का भी कार्यकाल समाप्त हो गया है। कहा जा रहा है कि जायसवाल की जगह भाजपा किसी नए और युवा तथा संगठन को लेकर अनुभवी नेता को मौका दे सकती है।

भाजपा सूत्रों की माने तो दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है। इस बैठक में बिहार के नेताओं ने भी भाग लिया। इससे पहले प्रदेश कोर कमिटी की बैठक भी दिल्ली में आयोजित की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के नेताओं ने प्रदेश की रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया है और उसी के आधार पर निर्णय लिया जाना है।

वैसे, कहा यह भी जा रहा है प्रदेश में जो भी अध्यक्ष बनेगा, उसी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 लडा जाएगा, इस कारण भाजपा अध्यक्ष बनाने के पहले सभी समीकरणों को फिट कर लेना चाहती है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता नाम नही प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म गया है, उनकी जगह किसी नए चेहरे को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा जिला और मंडल स्तर पर भी भाजपा पदाधिकारियों को बदला जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा संगठनात्मक रूप से अनुभवी नेता और निर्विवाद नेता को नया चेहरा के रूप में ला सकती है, जो आरएसएस बैकग्राउंड से हो। इसमें नई पीढ़ी के युवाओं को तरजीह मिलने की पूरी संभावना है।

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि संजय जायसवाल के कार्यकाल का विस्तार करने की भी संभावना है, क्योंकि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए उपचुनाव में तीन में से दो सीटों गोपालगंज और कुढ़नी में भाजपा ने महागठबंधन को मात दी थी।

कहा जा रहा है कि बिहार के कई जिलों में अध्यक्ष बदल सकती है।

बिहार में भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में 40 में से 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

–आईएएनएस

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

पीएम मोदी इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं: मैथिली ठाकुर

पटना । प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं...

तेजस्वी ने घुसपैठिये को लेकर किया सवाल, ‘बिहार में 21 सालों से एनडीए की सरकार, इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी थी’

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिये को लेकर दिए गए...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

पटना में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान, उनकी मांगों को लेकर सीएम से मिलूंगा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में चौकीदार दफादार संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निंदा...

आंध्र प्रदेश की पुलिस बिना वारंट के आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने आई पटना, अदालत ने जताई नाराजगी

पटना । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस चर्चा का विषय बनी रही। आंध्र प्रदेश की पुलिस एक मामले में सीधे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी...

akash

Read Previous

इसरो व सीएनईएस कल प्रशांत महासागर में उतारेंगे जलवायु उपग्रह

Read Next

व्हाट्सएप यूजर्स को अनजान नंबरों से ‘म्यूट कॉल’ करने दे सकता है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com