जून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे जेपी नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव : अमित शाह

नई दिल्ली: 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अध्यक्षीय कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्षीय कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिसे कार्यकारिणी की बैठक ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

अमित शाह ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला दल भाजपा है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव हमेशा समय पर पार्टी संविधान के अनुकूल और लोकतांत्रिक तरीके से होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष सदस्यता अभियान का भी वर्ष है। पार्टी में हर छह वर्ष पर सदस्यता की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होती है। लेकिन कोविड महामारी के कारण सदस्यता अभियान समय से हो नहीं पाया। ऐसे में संवैधानिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो पाना संभव नहीं है। अतीत में भी पार्टी के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है और उसी परंपरा का पालन करते हए आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से हर्षध्वनि के साथ जेपी नड्डा का अध्यक्षीय कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया।

शाह ने जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा को चुनावों में मिली जीत और देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी के सांगठनिक विस्तार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वैश्विक संकट कोविड महामारी के दौरान भाजपा ने उनकी अध्यक्षता में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ लोगों की सहायता की।

शाह ने नड्डा को पूरी पार्टी की तरफ से भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा के सांगठनिक नेतृत्व में 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को 2019 से भी बड़ी जीत हासिल होगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनकर फिर से देश का नेतृत्व करेंगे।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

akash

Read Previous

मायावती के भतीजे की इस माह के अंत में शादी

Read Next

यूएस फेड की बढ़ती दरें भारतीय सूचकांकों पर डाल सकती हैं ठंडी छाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com