भारत ने काबुल बम धमाकों की निंदा की, एकजुट वैश्विक कार्रवाई का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र, 27 अगस्त (आईएएनएस)| भारत ने काबुल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए आतंकवाद-समर्थकों के खिलाफ एक एकीकृत वैश्विक रुख का आह्वान किया है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए काबुल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, और कहा कि भारत हमले से पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता है।

हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर आत्मघाती बम विस्फोट में लगभग 150 लोगों के घायल होने की सूचना है, जहां लोगों की भीड़ देश से एयरलिफ्ट किए जाने के मौके की प्रतीक्षा कर रही थी।

अमेरिकी जनरल केनेथ मैकेंजी के अनुसार, हमले में कम से कम 12 अमेरिकी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए, साथ ही उन्होंने इस्लामिक स्टेट-खोरासन (आईएसआईएस-के) आतंकी संगठन को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया।

हवाई अड्डा अमेरिकी सेना के नियंत्रण में है, जो अमेरिकी नागरिकों और देश छोड़ने के इच्छुक अन्य लोगों को निकालने की सुविधा प्रदान कर रहा है।

हवाई अड्डे के पास एक होटल में एक और धमाका भी हुआ था।

इससे पहले सुरक्षा परिषद के बाहर महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने भावुक स्वर में संवाददाताओं से कहा कि मैं काबुल में हुए भीषण आतंकवादी हमले की पूरी तरह से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जो मारे गए है।

उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह घटना अफगानिस्तान में जमीनी स्थिति की अस्थिरता को रेखांकित करती है, लेकिन हमारे संकल्प को भी मजबूत करती है क्योंकि हम अफगान लोगों के समर्थन में देश भर में तत्काल सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए हैं।

गुटेरेस सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थायी सदस्यों – ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका के साथ बैठक करने वाले हैं, और वह बिगड़ती अफगान स्थिति पर चर्चा कर सकते है।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया होर्मुज मुद्दे पर होने वाली बहुपक्षीय बैठक में होगा शामिल

सोल । फ्रांस और ब्रिटेन की अगुवाई में आयोजित की जा रही बहुपक्षीय बैठक में दक्षिण कोरिया भी शामिल होगा। ये बैठक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थिर करने के साझा प्रयासों...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा” और यह पुष्टि की कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है क्योंकि वे...

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद निक्की हेली बोलीं- तेहरान के साथ बातचीत समय की बर्बादी है

वाशिंगटन । भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ बातचीत से पीछे हटना सही था। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ब्लॉकेड प्लान'...

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

पाकिस्तान में विफल वार्ता के बाद यूएस ने ईरान पर कसा शिकंजा, ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को करेगा ब्लॉक

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बात नहीं बनी, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में ईरान पर दबाव...

समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

editors

Read Previous

दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में बम की फर्जी कॉल से मची हलचल

Read Next

ऑटो उद्योग में अपेक्षाकृत धीमी वृद्धि देखी जा रही है- आरसी भार्गव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com