राहुल गांधी का सिंधिया पर हमला, कहा- भाजपा ने विधायकों को करोड़ों में खरीदा

खंडवा:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में दूसरे दिन भी जारी रही। पदयात्रा के अलावा उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर उन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायकों को करोड़ों रुपये देकर सरकार बनाई है।” राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बरदोली गांव में प्रवेश की थी। दूसरे दिन गुरुवार को पदयात्रा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी के अलावा बहनोई राबर्ट वाड्रा व भांजा भी शामिल हुआ।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने खुले तौर पर मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा बनाई गई सरकार का जिक्र किया और हमला बोला। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर कहा, “मध्यप्रदेश में चुनाव जीतकर हमारी सरकार बनी थी, मगर भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली।”

राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू करने का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की गई है, क्योंकि सब लोकतांत्रिक रास्ते बंद थे, लोकसभा बंद, चुनाव का रास्ता बंद, ज्युडीशियरी का रास्ता बंद। बाकी जो संस्थाएं हैं, उन सबको आरएसएस ने पकड़ रखा है और उनमें अपने लोग भर्ती कर रखे हैं। हमें जनता की आवाज उठाने नहीं दी जाती। ऐसे में हमने सोचा कि सिर्फ एक ही रास्ता बचा है कि सड़क पर उतर जाओ, जनता के गले लगो, किसानों की बात सुनो, मजदूरों की बात सुनो, छोटे व्यापारियों की बात सुनो और उनसे सीधा जाकर जुड़ जाओ।”

राहुल गांधी ने आदिवासियों को भारत का असली मालिक बताते हुए कहा आदिवासी का मतलब क्या है ‘हिंदुस्तान का ओरिजिनल मालिक’ जो आदिकाल से यहां का वासी है। यहां की जमीन पर उनका हक बनता है, मगर भाजपा कहती है, “आप आदिवासी नहीं, वनवासी हो और आपका जो हक वह छीन लेती है। वह कहती है, यह जमीन आपकी नहीं है और आपकी कभी नहीं रही और कभी नहीं होगी, आप तो जंगल के हो, मगर हम कह रहे हैं, आप ही ओरिजिनल मालिक हो। हमारी सोच और उनकी सोच में यह फर्क है।”

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात...

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, जिनपिंग-ट्रंप इस पर सहमत : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ईरान को परमाणु हथियार संपन्न होने की इजाजत...

ईटीजीई की ट्रंप से अपील, ‘जिनपिंग के सामने उठाएं ईस्ट तुर्किस्तान और तिब्बत का मुद्दा’

वाशिंगटन । ईस्ट तुर्किस्तान गवर्नमेंट-इन-एक्साइल (ईटीजीई) और ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल मूवमेंट (ईटीएनएम) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग...

इजरायल ने ईरान संघर्ष के दौरान यूएई को आयरन डोम बैटरी भेजी: अमेरिकी राजदूत

तेल अवीव । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने माना कि इजरायल ने यूएई को अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आयरन डोम” मिसाइल रक्षा प्रणाली की बैटरियां...

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

तेहरान । ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान...

editors

Read Previous

सैमसंग कथित तौर पर गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के लॉन्च में कर रहा देरी : रिपोर्ट

Read Next

अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com