भारत ने वैश्विक साझेदारों से की एआई के लिए फ्रेमवर्क बनाने की अपील, जिससे यूजर को नुकसान से बचाया जा सके

भारत ने आज ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) के सदस्य देशों से डेटा गवर्नेंस के बारे में नियमों और दिशानिर्देशों का एक समान फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की, ताकि यूजर्स को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। साथ ही, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
तीन दिवसीय जीपीएआई शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि यूजर्स यानी उपयोगकर्ता को नुकसान, अपराध और ऑनलाइन पर भरोसे को खतरे में डालने वाले मुद्दे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सबको उपयोगकर्ता के नुकसान के बारे में चिंता करनी चाहिए। मैं सदस्य देशों को डेटा गवर्नेंस, सुरक्षा और इंटरनेट एवं एआई पर भरोसा के संबंध में नियमों और दिशा-निर्देशों के एक समान फ्रेमवर्क विकसित करने के बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।’’

राजीव चंद्रशेखर ने टोक्यो में आयोजित शिखर सम्मेलन को मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। भारत ने एक दिन पहले जीपीएआई की अध्यक्षता ग्रहण की। यह जिम्मेदार और मानव-केंद्रित विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग का समर्थन करने के लिए 2020 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय पहल है।
वसुधैव कुटुम्बकम के भारत के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि इंडिया-स्टैक को खुले स्रोत के लिए डिजाइन किया गया है जिससे भारत में शासन-व्यवस्था और लोकतंत्र में बदलाव आया है और लाखों भारतीय नागरिक इससे लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि जीपीएआई देशों के साथ सहयोग करके काॅमन एआई टेक्नोलोजीज और प्लेटफार्मों का निर्माण कर सकता है जिसका उपयोग सभी सदस्य देशों द्वारा किया जा सकता है। सचमुच इससे सभी भागीदार देशों के लोगों और नागरिकों को लाभ मिल सकता है।’’

उन्होंने एआई से संबंधित कौशल और प्रतिभा पैदा करने के लिए एक सामान्य फ्रेमवर्क विकसित करने पर जोर दिया। यह एक ऐसा क्षेत्र जिसमें भारत अग्रणी की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने एआई के भविष्य के निर्माण में एक साथ काम करने में सक्षम होने और तत्काल ऐसा करने में सक्षम होने के लिए सदस्य देशों में उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने सहित सहयोगी अनुसंधान परियोजनाओं को शुरू करने के बारे में चर्चा की।
जीपीएआई अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर सहित 25 सदस्य देशों का एक समूह है। भारत 2020 में एक संस्थापक सदस्य के रूप में समूह में शामिल हुआ था।

यह भागीदारों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, उद्योग, नागरिक समाज, सरकारों और शिक्षा जगत के प्रमुख विशेषज्ञों के सहयोग से एआई के जिम्मेदार विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करता है और मानवाधिकारों, समावेश, विविधता, नवाचार और आर्थिक विकास पर आधारित एआई के जिम्मेदार विकास और उपयोग का मार्गदर्शन करता है।

———— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

‘घूसखोर पंडत’ विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटल

नई दिल्ली । नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा बयान दिया है। नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को...

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी हादसे के पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की

नई दिल्ली । दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने रविवार को जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात...

दिल्ली हाई कोर्ट से विवेक ओबेरॉय को मिली पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना इजाजत फोटो के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

मुंबई । बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के सभी बिंदुओं को जल्द स्पष्ट किया जाएगा : चिराग पासवान

पटना । भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही इस समझौते के सभी बिंदुओं को स्पष्ट कर देगी। वहीं जेडीयू प्रवक्ता...

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

editors

Read Previous

अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखूंगी : हॉकी फॉरवर्ड मुमताज खान

Read Next

नितिन मेनन आईसीसी टी20 विश्व कप के 16 अंपायरों की सूची में शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com