नई शिक्षा नीति के तहत सीटीईटी परीक्षाओं में किए जा रहे हैं महत्वपूर्ण बदलाव

नई दिल्ली: सीबीएसई द्वारा आयोजित किए जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में इस बार महत्वपूर्ण बदलाव किया जाएगा। सीटीईटी की डिग्री जीवन भर के लिए मान्य कर दी गई है, हालांकि सीबीएसई अब इस परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करेगा। साथ ही परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की नीति में भी बदलाव होगा। यह बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार होंगे। सीबीएसई द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल सीटीईटी ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर यह एक बड़ा नीतिगत फैसला है। वहीं प्रश्नों की बात की जाए तो इस बार की परीक्षा में तथ्यात्मक ज्ञान के प्रश्न कम और वैचारिक समझ, समस्या समाधान व आकलन करने वाले प्रश्न अधिक पूछे जाएंगे।

परीक्षा मे किए गए इन सुधारो के प्रति उम्मीदवारों को जागरुक करने के लिए देशभर में विभिन्न स्थानों पर उम्मीदवारों हेतू फैसिलिटेशन सेंटर भी तैयार किए जाएंगे। इन केंद्रों पर उम्मीदवार निशुल्क ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई को बीते वर्ष की सीटीईटी परीक्षा इस वर्ष 31 जनवरी को आयोजित करवानी पड़ी थी। इस परीक्षा के लिए कोरोना नियमों के तहत सभी तैयारी की गई थी। सीटीईटी परीक्षा पहले देश भर के 112 शहरों में होनी थी, लेकिन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए नए इंतजामों के तहत यह परीक्षा देशभर के 135 शहरों में आयोजित करवाई गई। इस वर्ष भी अभी यह परीक्षाएं करवाई जानी बाकी है। सीबीएसई के मुताबिक जल्द ही परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

इस वर्ष 31 जनवरी को आयोजित की गई यह परीक्षा पहले पिछले वर्ष जुलाई में होनी थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 23 और शहरों में नए सीटीईटी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोरोना संकट के कारण सीटीईटी परीक्षा लगातार निलंबित की जा रही थी।

–आईएएनएस

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

editors

Read Previous

मप्र में निवेशकों को सुविधाएं देने का शिवराज का वादा

Read Next

अब लिंक्डइन पर हिंदी में लोगों से जुड़ें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com