केजरीवाल सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा, ‘आप’ दिल्ली को आपनिर्भर बनाना चाहती है

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री ने आज दिल्ली के तुगलकाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें विज्ञापन की रणनीति पसंद है या विकास की।

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल रोजाना प्रेस स्टेटमेंट देते हैं और बड़े बड़े विज्ञापन प्रकाशित करते हैं। उन्हें लगता है कि प्रेस इंटरव्यू से विकास आएगा और विज्ञापन प्रकाशित करके लोगों को गुमराह किया जा सकता है। यह भ्रम 5 साल या 7 साल चल सकता है। मगर धीरे धीरे जनता जान जाती है। उन्होंने कहा आप दिल्ली को ‘आपनिर्भर’ बनाना चाहती है, जबकि हम दिल्ली को ‘आत्मनिर्भर’ बनाना चाहते हैं।

अमित शाह ने आप पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि दिल्ली के लोगों को ये तय करना है कि उन्हें विज्ञापन की राजनीति पसंद है या विकास की राजनीति। लोगों को यह भी तय करना चाहिए कि उन्हें प्रचार की राजनीति पसंद है या परिवर्तन की राजनीति। अमित शाह ने कहा कि हम एमसीडी के साथ अरविंद केजरीवाल को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे। शाह ने आरोप लगाया कि आप सरकार एमसीडी के साथ भेदभाव करती है और फंड नहीं देती। 40 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया नगर निगमों को नहीं दिया।

अमित शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम एमसीडी की मदद से 2025 तक दिल्ली में दैनिक कचरा प्रसंस्करण सुविधाएं स्थापित करेंगे। यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 2000 मीट्रिक टन कचरे का प्रबंधन करेगा, जिसके साथ ही इस संयंत्र द्वारा रोजाना 25 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

अमित शाह ने ये भी कहा कि दिल्ली की जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। गौरतलब है कि दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर अब रास्ता साफ हो गया है। आने वाले कुछ ही दिनों में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। यही वजह की दिल्ली में अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

–आईएएनएस

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

admin

Read Previous

आप नीचे गिर सकते हैं, लेकिन आपको फिर से उठना होगा : मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर

Read Next

‘हसरतें’ में कामुक कवयित्री का किरदार निभाने के लिए मोनालिसा ने पढ़े 30 उपन्यास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com