पहले अलीगढ़, फिर मैनपुरी का नाम बदलने की कवायद

अलीगढ़ (यूपी):फिरोजाबाद के बाद अब अलीगढ़ की जिला पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग की है। इस बारे में सोमवार को प्रस्ताव पारित किया गया और सदस्यों ने दावा किया कि यह लंबे समय से लंबित मांग थी।

यह प्रस्ताव पंचायत की पहली बैठक में बिना किसी विरोध के 72 में से 50 सदस्यों की उपस्थिति में पारित किया गया था।

अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा, “अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग लंबे समय से लंबित थी। जिला पंचायत ने प्रस्ताव को निर्विरोध मंजूरी दे दी। अब इसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।”

इससे पहले स्थानीय भाजपा नेताओं ने अलीगढ़ हवाईअड्डे का नाम भाजपा नेता कल्याण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया था।

कल्याण सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं और राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

मैनपुरी में सोमवार को जिला पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर मैनपुरी का नाम बदलकर मयन नगर करने की मांग की।

मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा, “जिला पंचायत सदस्यों में से एक ने मैनपुरी का नाम बदलकर मयन नगर करने का प्रस्ताव पेश किया था और सोमवार को 23 सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और दो ने इसका विरोध किया।”

मैनपुरी समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ है, जिन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच चुनाव जीते।

इस महीने की शुरूआत में, फिरोजाबाद जिला पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर करने की मांग की थी।

स्थानीय लोगों का मानना था कि राजा चंद्रसेन फिरोजाबाद में रहते थे और इस वजह से इसे पहले लगभग 1560 ईसवी तक चंद्रवर नगर के नाम से जाना जाता था।

एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा, “बाद में सम्राट अकबर के एक प्रतिनिधि, फिरोज शाह ने क्षेत्र का दौरा किया था और उस जगह का नाम फिरोजाबाद रखा गया था। फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर करने की मांग बार-बार उठाई गई।”

योगी आदित्यनाथ सरकार पहले ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का नाम अयोध्या और मुगलसराय का नाम दीन दयाल उपाध्याय नगर कर चुकी है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगा ईडी

Read Next

बेंगलुरु के नियोजित विकास को दी जाएगी प्राथमिकता : सीएम बसवराज बोम्मई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com