बिहार में आदमखोर बाघ का आतंक जारी, मां व बेटे को बनाया निशाना

बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के आदमखोर बाघ का आतंक लगातार जारी है। बाघ ने शनिवार को फिर से दो लोगों (मां और पुत्र) को अपना निशाना बना लिया है। पिछले तीन दिनों में इस आदमखोर बाघ ने चार लोगों को मार डाला था। इस बीच, हालांकि बाघ को मारने का आदेश दे दिया गया है। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम इस कार्य में लगी हुई है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोवर्धना थाना इलाके के बलुआ गांव में बाघ ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रामीणों का कोपभाजन बनना पड़ा।

बताया जाता है कि महिला अपने पुत्र को लेकर खेत में घास लेने गई थी कि बाघ ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि आदमखोर बाघ ने शुक्रवार को डुमरी गांव में संजय यादव को मार दिया था। बुधवार की रात सोए अवस्था में एक बच्ची को निशाना बनाया था।

ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि बाघ बलुआ गांव में गन्ने के खेत में छिपा है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने आदमखोर बन चुके इस बाघ को देखती ही गोली मारने का आदेश दे दिया है।

वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक नेशामणि के ने बताया कि बाघ के रेस्क्यू के लिए हैदराबाद, पटना से आई टीम पहले से तैनात है। बाघ को मारने के लिए पुलिस के शार्प शूटर की भी मदद ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि करीब 25 दिन से बाघ पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम प्रयास कर रही है, लेकिन उसे इस कार्य में सफलता नहीं मिली।

इधर, इस इलाके के गांवों में रहने वाले लोग लगातार हो रहे बाघ के हमले से दहशत में हैं।

–आईएएनएस

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

admin

Read Previous

एप्पल नए आईफोन के साथ 50 डॉलर की पेंसिल नहीं लाएगा

Read Next

आफताब को दोबारा पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एफएसएल रोहिणी ले जाया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com