दिल्ली विश्वविद्यालय में शुरू हुए एसओएल के दाखिले

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में एसओएल के दाखिले शुरू हो गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन और डिस्टेंस लनिर्ंग से जुड़े हुए विभाग एसओएल, डीडीसीई, सीओएल अपनी दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां विभिन्न स्तर और पाठ्यक्रमों में अंडर-ग्रेजुएट व पोस्ट-ग्रेजुएट कार्यक्रमों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 05 अक्टूबर से शुरू हुई है। देशभर के छात्र एसओएल, ओपन और डिस्टेंस लनिर्ंग में दाखिला ले सकते हैं इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना है। यहां खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों व संबंधित प्लेटफार्म से दाखिला लेने वाले छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी में शामिल होने की अनिवार्यता नहीं है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल बारहवीं कक्षा के परिणाम (सीयूईटी स्कोर लागू नहीं है) के आधार पर होगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होगी। गौरतलब है कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन एवं डिस्टेंस लनिर्ंग से जुड़े हुए पाठ्यक्रम हैं यहां छात्र रेगुलर कॉलेज से हटकर पत्राचार वह ओपन लनिर्ंग पाठ्यक्रमों में दाखिला लेते हैं।

वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों की बात की जाए तो सभी कॉलेजों में दाखिला केवल सीयूईटी में अर्जित किए गए अंकों के आधार पर दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग 80 विभाग हैं जहां पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री ,पीएचडी, सर्टिफिकेट कोर्स, डिग्री कोर्स आदि कराए जाते हैं। इसी तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय में तकरीबन 79 कॉलेज हैं, जिनमे स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है। इन कॉलेजों व विभागों में हर साल स्नातक स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य व मानविकी विषयों में 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश होते हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि सभी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले केवल सीयूईटी के स्कोर के आधार पर होंगे। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा ली जा रही है।

गौरतलब है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ली गई इन परीक्षाओं में लगभग 20 हजार छात्रों ने 30 विषयों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें सबसे अधिक अंग्रेजी के 8,236 छात्र हैं। परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि इन परीक्षाओं में सबसे अधिक 2,92,589 छात्र उत्तर प्रदेश से शामिल हुए दूसरे स्थान पर दिल्ली के 1,86,405 छात्र हैं। वही सबसे कम मेघालय के केवल केवल 583 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी।

सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। छात्र यहां से अपने रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा अगले केवल अगले 90 दिन तक रहेगी। वेबसाइट पर परीक्षा का रिजल्ट 90 दिन तक उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में रेगुलर छात्रों के लिए छह नए रोजगार उन्मुख व पेशेवर पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। यह पाठ्यक्रम अंडर ग्रेजुऐट व पोस्टग्रेजुऐट स्तर पर शुरू किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने इन पेशेवर पाठ्यक्रमों की शुरूआत की है। नए पाठ्यक्रमों में बीबीए (एफआईए), बीएमएस, बीए (एच) अर्थशास्त्र, बीएलआईएससी, एमएलआईएससी, शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ ओपन लनिर्ंग (एसओएल), कैंपस ऑफ ओपन लनिर्ंग (सीओएल), दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है।

–आईएएनएस

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

नई दिल्ली । संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र-निर्माण के...

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

editors

Read Previous

फिल्म वॉल्टेयर वीरय्या का ‘बॉस पार्टी’ सॉन्ग रिलीज, चिरंजीवी और उर्वशी रौतेला का अद्भुत डांस

Read Next

थूथुकुडी पीड़ित स्टरलाइट कॉपर के सहयोगी बने, संयंत्र को फिर से खोलने की मांग की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com