मैं अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर प्रशंसकों का मनोरंजन करना चाहता हूं: वीरेंद्र सहवाग

लखनऊ: वैश्विक क्रिकेट के दिग्गजों के मैदान पर वापसी के साथ भारत के सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक सहवाग मौजूदा लीग में गुजरात जायंट्स के लिए रन बनाकर अपने प्रशंसकों को एक बार फिर मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हैं। सहवाग ने सोमवार को कहा, “यह एक शानदार शुरूआत थी। केविन ने शतक बनाया और हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की। क्रिकेट के मैदान पर लौटने के इस अवसर के साथ, मैं अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर प्रशंसकों का मनोरंजन करने की कोशिश करूंगा। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अच्छा खेलती रहेगी और जीतेगी।”

कप्तान सहवाग के साथ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात जायंट्स के कोच वेंकटेश प्रसाद के साथ खिलाड़ी पार्थिव पटेल और ओ ब्रायन भी थे।

पार्थिव ने कहा, “भारत में खेल अगले स्तर पर जा रहा है क्योंकि बुनियादी ढांचा बढ़ रहा है, कंपनियां निवेश कर रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि सभी एथलीटों को प्रदर्शन करने के लिए वह मंच मिले। खिलाड़ियों को इस तरह के प्रोत्साहन की जरूरत है।”

टीम के बारे में बात करते हुए कोच प्रसाद ने कहा, “यह मेरे लिए गुजरात जायंट्स के साथ जुड़ने का एक शानदार अवसर है। ये क्रिकेटर्स खेल के दिग्गज हैं। हमारा मंत्र गुजरात जायंट्स को देखने और उनका अनुसरण करने वाले दर्शकों का मनोरंजन करना है। आशा है कि हम पहले मैच से टूर्नामेंट में गति बनाए रखेंगे।”

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के चल रहे सीजन में दुनिया भर के कई महान क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गुजरात जायंट्स की टीम में टी-20 बॉस क्रिस गेल, रिचर्ड लेवी, डेनियल विटोरी और ग्रीम स्वान जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हैं।

गुजरात जायंट्स टीम: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, एल्टन चिगुंबुरा, क्रिस ट्रेमलेट, रिचर्ड लेवी, ग्रीम स्वान, जोगिंदर शर्मा, अशोक डिंडा, डेनियल विटोरी, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट बिन्नी, मिशेल मैक्लेनाघन, लेंडल सिमंस, मनविंदर बिस्ला और अजंता मेंडिस।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

editors

Read Previous

पीएम मोदी से मिलने भारत आ सकते हैं फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो

Read Next

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, अन्य के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com