एसआईआई ने कोवोवैक्स का निर्माण शुरू किया, जुलाई में बच्चों पर होगा ट्रायल

26 जून, 2021

नई दिल्ली: पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने नोवावैक्स के प्रोटीन आधारित वैक्सीन कोवोवैक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी जुलाई से बच्चों के लिए नोवावैक्स का क्लीनिकल टेस्ट भी शुरू करेगी।

उन्होंने शुक्रवार को एक ट्वीट कर लिखा, कोवोवैक्स (नोवावैक्स द्वारा विकसित) के पहले बैच को इस सप्ताह पुणे में हमारी सुविधा में निर्मित होते हुए देख उत्साहित हैं।

हाल ही में जारी चरण -3 टेस्टों में, कोवोवैक्स ने कोविड -19 के खिलाफ कुल मिलाकर 90 प्रतिशत प्रभावकारिता दिखाई है। यूएस-आधारित टेस्टों ने मध्यम और गंभीर बीमारी के खिलाफ दो-शॉट टीके को 100 प्रतिशत सुरक्षा का भी प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा, “टीके में 18 साल से कम उम्र की हमारी आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करने की काफी क्षमता है। टेस्ट चल रहे हैं। शाबाश टीम।”

मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि एसआईआई के चरण -2 और 3 क्लिीनिकल ट्रायल को कथित तौर पर 920 बच्चों, 12-17 वर्ष और 2-11 वर्ष के समूहों में प्रत्येक में 460 बच्चों में आयोजित किया जाएगा।

अगस्त 2020 में, नोवावैक्स और एसआईआई ने एक समझौते की घोषणा की थी जिसके तहत अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने एसआईआई को निम्न और मध्यम आय वाले देशों में वैक्सीन के निर्माण और आपूर्ति का लाइसेंस दिया था।

मार्च 2021 में सीईओ पूनावाला ने कहा कि कोवोवैक्स को इस साल सितंबर तक लॉन्च किया जाएगा।

अदार पूनावाला ने कहा, “कोवोवैक्स का ट्रायल आखिरकार भारत में शुरू हो गया है, वैक्सीन नोवावैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी के जरिए बनाई गई है। सितंबर 2021 तक लॉन्च होने की उम्मीद है!”

हाल ही में, केंद्र ने कहा कि एक बड़े ट्रायल में नोवावैक्स कोविड वैक्सीन प्रभावकारिता डेटा आशाजनक है और क्लिीनिकल ट्रायल किए जा रहे हैं और भारत में पूरा होने के एक उन्नत चरण में हैं।

डॉ वी.के. पॉल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) ने इस महीने की शुरूआत में कहा था, “हम सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध डेटा से जो सीख रहे हैं वह यह है कि यह टीका बहुत सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी है।”

रेगूलेट्री की मंजूरी के बाद, नोवावैक्स तीसरी तिमाही के अंत तक प्रति माह 10 करोड़ खुराक की विनिर्माण क्षमता और 2021 की चौथी तिमाही के अंत तक 15 करोड़ खुराक प्रति माह तक पहुंचने की राह पर है।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के पास भी दो टीके हैं, जिन्हें बच्चों पर आजमाया जा रहा है, कोवैक्सिन और बीबीवी154, एक शॉट वाला नाक वाला टीका है।

जायडूज ने भी 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों पर टेस्ट शुरू कर दिया है।

सरकार भारत में अपने टीके लगाने के लिए फाइजर और मॉडर्ना को कानूनी क्षतिपूर्ति प्रदान करने पर भी विचार कर रही है। फाइजर ने घोषणा की है कि इसका टीका 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित है।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

अफगान युद्ध एक ‘रणनीतिक विफलता’ है: अमेरिकी जनरल

Read Next

कॉलेज परिसरों को छात्रों के दरवाजे पर लाने का जोर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com