जेईई (मेंस) का फाइनल रिजल्ट घोषित, 24 छात्रों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार 8 अगस्त को जेईई (मेंस) के दोनों सत्रों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। जेईई (मेंस) के फाइनल रिजल्ट में कुल 24 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इससे पहले पिछले महीने जारी किए गए जेईई (मेंस) के पहले सत्र में कुल 14 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे। जेईई (मेंस) के पहले और दूसरे सत्र में कुल मिलाकर 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। भारत के अलावा जिन अन्य देशों या विदेशी शहरों में ये परीक्षाएं आयोजित की गईं उनमें दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, लागोस, कोलंबो, जकार्ता, वियना, मॉस्को, व बैंकॉक प्रमुख हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मेंस) – 2022 परीक्षा के दोनों सत्रों के रिजल्ट के आधार पर अभ्यर्थियों की रैंक बनाई है।

गौरतलब है कि जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र अब जेईई एडवांस की परीक्षा देगें। जेईई एडवांस में अच्छी रैंक हासिल करने वाले छात्रों को देशभर के आईआईटी संस्थानों समेत देश के विख्यात इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

जेईई (मेंस) के पहले और दूसरे सत्र के आधार पर तैयार फाइनल रिजल्ट में जिन 24 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनमें महाराष्ट्र से सरनाईक मोहन सकाला, राजस्थान से नव्या, मयंक मोटवानी, कृष्णा शर्मा और पार्थ भारद्वाज, हरियाणा से सार्थक माहेश्वरी, असम से स्नेहा पारीक, बिहार से अरुदीप कुमार, पंजाब से मृणाल गर्ग, आंध्र प्रदेश से कोय्याना सुहास, रवि किशोर, मेंदा हिमा वामसी, पल्ली जलजकशि और कार्तिकेय, तेलंगाना से रूपेश बियानी, धीरज, जस्ती यशवंत, शिवा नागा वैंकटा आदित्य, अनिकेत चट्टोपाध्याय, केरल से थॉमस बीजू, कर्नाटक से बोया हरेन साथविक, झारखंड से कुशाग्र श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश से कनिष्क शर्मा और सुमित्रा गर्ग शामिल हैं।

इनमें से कई छात्रों ने जेईई मेंस के पहले सत्र में 100 फीसदी अंक हासिल किए थे। इनमें सार्थक माहेश्वरी, अनिकेत चट्टोपाध्याय, धीरज, कोय्यन्ना सुहास, कुशाग्र श्रीवास्तव, मृणाल गर्ग, स्नेहा पारीक, राजस्थान से नव्या शामिल हैं।

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) डॉ साधना पाराशर के मुताबिक, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षार्थियों द्वारा सत्यापन के लिए, उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र और दर्ज प्रतिक्रियाओं को वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था। विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित करने के बाद, संशोधित उत्तर कुंजी वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

एनटीए परिसर में एक कंट्रोल रूम खोला गया था, जहां भारत के सभी परीक्षा केंद्रों के लाइव कवरेज के निरीक्षण के लिए आभासी पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था। परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सीसीटीवी से लाइव निगरानी की गई। एनटीए ने दूरस्थ स्थान को लाइव देखने और एनटीए स्थित नियंत्रण कक्ष सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी सिस्टम की रिकॉडिर्ंग की व्यवस्था भी की है। प्रति पाली में लगभग 35,000 कैमरे लगाए गए थे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा मोबाईल नेटवर्क का उपयोग कर मोबाईल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के माध्यम से किए जाने वाले नकल जैसे कदाचार को रोकने के लिए, सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। सभी 14 पालियों की प्रति पाली में कुल लगभग 29,000 जैमर लगाए गए थे। परीक्षाएं कोविड-19 सावधानियों के साथ आयोजित की गई।

–आईएएनएस

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

admin

Read Previous

भारत-पाकिस्तान की ‘बैकचैनल’ वार्ता खत्म हो गई : रिपोर्ट

Read Next

नीतीश मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद से ही सीएम बने रहने की जोड़तोड़ में : चिराग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com