द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर सदन में हंगामा, स्मृति ईरानी बोलीं : सोनिया गांधी माफी मांगें

नई दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन में जोरदार हमला बोलते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। सदन में मौजूद अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने भी जोरदार हंगामा करते हुए सोनिया गांधी से अधीर रंजन चौधरी के बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। इसे लेकर सदन में दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। हंगामेदार स्थिति के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

गुरुवार को 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खड़े होकर सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

ईरानी ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी बोलकर अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी महिला का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र का गौरव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार एक महिला आदिवासी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, लेकिन राष्ट्रपति उम्मीदवार बनते ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी के लिए घृणा का केंद्र बन गई हैं।

स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पुरुष नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को कठपुतली कहा, “अमंगल का प्रतीक कहा और कल कांग्रेस के नेता सदन ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी संबोधित कर उनका अपमान किया। कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान पचा नहीं पा रही, गरीब परिवार की बेटी के राष्ट्रपति बनने को पचा नहीं पा रही है।”

ईरानी ने इसके लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षा सदन में मौजूद है, उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद सदन में मौजूद अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों ने भी जोरदार हंगामा करते हुए सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। इसे लेकर सदन में दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। हंगामेदार स्थिति के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

–आईएएनएस

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : अपहृत महिला के एच.डी. रेवन्ना के पीए के फार्महाउस में होने का पता चला

बेंगलुरु । एक बड़े घटनाक्रम में कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शनिवार को एक अपहृत महिला का पता लगाया, जो कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा...

एक शहजादा देश को तो दूसरा बिहार को जागीर समझता है : पीएम मोदी

दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधते हुए कहा...

नई दिल्ली से सुनीता केजरीवाल को उतारने के लिए माहौल बना रही है आप : भाजपा

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह और हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब...

कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और नीरज बसोया

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में...

हमास इजरायली बंधकों को रिहा करने पर सहमत, 20 की होगी रिहाई

तेल अवीव । हमास इजरायल द्वारा प्रस्तावित 33 के बजाय अपनी हिरासत में मौजूद 20 इजराइली बंधकों को रिहा करने पर सहमत हो गया है। खलील अल-हायवा के नेतृत्व में...

चुनाव फेयर हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई जुमलेबाजी काम नहीं आएगी : मायावती

आगरा । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यह चुनाव फेयर हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई गारंटी, जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। भाजपा...

केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते कर सकता है विचार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सवाल...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन

रायबरेली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और राबर्ट...

हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज

रांची । झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने ईडी की...

अजय राय ने यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा

देवरिया । देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। अखिलेश प्रताप सिंह के कार्यालय...

नमो ऐप के ‘अबकी बार 400 पार’ मॉड्यूल में हैं कई अनूठे फीचर्स

नई दिल्ली । किसी भी लोकतंत्र में, हर वोट का अपना महत्व होता है और 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी ध्येय के...

गुजरात कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, चुनाव में अनैतिक आचरण का लगाया आरोप

अहमदाबाद । भाजपा पर अनैतिक आचरण का आरोप लगाते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक और प्रवक्ता डॉ. मनीष दोषी ने पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने...

admin

Read Previous

अर्पिता ने ईडी के सामने कबूला : अवैध धन रखने के लिए मेरे फ्लैटों का इस्तेमाल किया गया

Read Next

दिल्ली में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ संघर्ष में 8 पुलिसकर्मी घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com