हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुए दो महत्वपूर्ण बिल, लद्दाख में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)| लोकसभा में शुक्रवार को हंगामे के बीच दो महत्वपूर्ण बिल पास हुए। ‘केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021’ को मंजूरी मिलने से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय’ का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 को चर्चा एवं पारित करने के लिये शुक्रवार को सदन में रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने का एक सुखद संकेत भी है कि पहले लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया और अब वहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है।

इससे पूर्व लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर जापान के नागासाकी और हिरोशिमा शहरों पर परमाणु बम गिराए की 76वीं बरसी पर लोक सभा में श्रद्धांजलि दी गई।

लोकसभा में पहलवान रवि कुमार दहिया को टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई भी दी गई।

आज फिर विपक्ष लगातार सदन में हंगामा करता रहा। जिससे पहले लोक सभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हुई। फिर कार्यवाही शुरू हुई तो भी हंगामा नहीं रुका। इसके बाद लोकसभा को 9 अगस्त को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा में शुक्रवार को हंगामे के बीच ‘द टैक्सेशन लॉज(अमेंडमेंट)बिल, 2021’ भी पारित हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विधेयक को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया।

बता दें कि संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामे पर विपक्ष हमलावर है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर संसद न चलने का आरोप लगाया था। रवि शंकर प्रसाद ने कहा था कि हंगामे के कारण संसद न चलने से अब तक 130 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र बीते 19 जुलाई से चल रहा है। लगातार हंगामे के कारण दोनों सदनों में कामकाज बाधित चलने से जरूरी मुद्दों पर बहस नहीं हो पा रही है। कई बिल बगैर बहस के ही पारित हो रहे। विपक्ष पेगासस, कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग कर रहा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

योगी अगर दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो छोड़ दूंगा उत्तर प्रदेश- मुनव्वर राणा

Read Next

भारत में 30 हजार से ज्यादा कोविड मामले, एक दिन में 295 मौतें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com