ओलंपिक (कुश्ती) : अंशु के हाथ से कांस्य फिसला, विनेश हार के बावजूद कांस्य की दौड़ में

टोक्यो, 5 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की महिला पहलवान अंशु मलिक अब कांस्य पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। 57 किलोग्राम वर्ग के रेपेचेज राउंड-1 में गुरुवार को अंशु को रूस की वेलेरिया कोब्लोवा से 1-5 से हार मिली। 53 किग्रा वर्ग में विनेश फागाट को क्वार्टर फाइनल में हार मिली लेकिन वह रेपेचेज के आधार पर कांस्य जीत सकती हैं। बस, वह जिससे हारीं हैं, वह खिलाड़ी फाइनल में पहुंच जाए। अंशु के पास अपने दोनों रेपेचेज मैच जीतकर कांस्य जीतने का मौका था। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंशु, इरीना कुराचकिना से हार गई थीं। इरीना अब फाइनल में पहुंच गईं और इसीलिए अंशु को रेपेचेज खेलने का मौका मिला था।

ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, अंतिम फाइनलिस्ट के खिलाफ हारने वालों को कांस्य पदक के लिए हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट के खिलाफ आपस में लड़ने का मौका मिलता है।

प्री-क्वार्टर फाइनल में बेलारूसी इरीना ने अंशु को हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में उन्होंने रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) की वेलेरिया कोब्लोवा को हराया। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में बुल्गारिया की एवेलिना निकोलोवा को हराया।

फाइनल में उनके प्रवेश से अंशु और वेलेरिया दोनों को कांस्य पदक के लिए सेमीफाइनलिस्ट एवेलिना को हराने का मौका मिला था लेकिन अंशु, वेलेरिया के खिलाफ अपना पहला ही मैच 1-5 से हार गईं। अब एवेलिना और वेलेरिया कांस्य की दौड़ में आ गई हैं।

विनेश की बात की जाए तो माकुहारी मेसे हॉल एक के मैट-बी पर हुए क्वार्टर फाइनल मैच में विनेश को दो बार की विश्व चैम्पियन बेलारूस वेनेसा कालाजिंसकाया ने 9-3 से से हराया।

इससे पहले, विनेश ने राउंड ऑफ-8 मुकाबले में विनेश ने स्वीडन की सोफिया मैगडालेना मैटसन को 7-1 से हराया।

वेनेसा अगर फाइनल में पहुंच गईं तो विनेश को रेपेचेज खेलने का मौका मिलेगा और वह रेपेचेज के दो मैच जीतकर कांस्य जीत सकती हैं।

वेनेसा ने विनेश के खिलाफ पहले पीरियड की समाप्ति तक 5-2 की लीड ले रखी थी। दूसरे पीरियड में विनेश ने वापसी का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहीं और 2-7 से पीछे हो गईं।

इसके बाद वेनेसा ने विनेश को गिरा दिया और इसी के साथ मुकाबला समाप्त हुआ। पूरे मुकाबले में विनेश के पास वानेसा के दांव-पेंच का कोई जवाब नहीं था।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

editors

Read Previous

बीपीसीएल, हमसफर ने दिल्ली में डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए हाथ मिलाया

Read Next

‘द ड्रयू बैरीमोर शो’ पर भावुक हुई बिली इलिश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com