नीतीश के बदलते तेवर से भाजपा की बढ़ती परेशानी!

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाल के दिनों में दिए गए बयानों ने राजग की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग भी इन बयानों को लेकर असहज हैं लेकिन विपक्षी दलों के गठबंधन इन मुद्दो को लेकर उत्साहित हैें।

राजद के जातीय जनगणना के मुद्दे को फिर से हवा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वे विपक्षी दलों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले को लेकर मिलने की बात कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर राजद के नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी कर चुके हैं।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने दिल्ली गए नीतीश हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से भी मिल आए। वहीं सोमवार को वे पेगासस मामले में संसद में चर्चा कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना से इंकार कर चुकी है। बिहार में भाजपा के कई नेता इसे गैरजरूरी और सामाजिक तनाव को बढ़ाने वाला कदम बता चुके हैं। इधर, नीतीश के बयान का समर्थन राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी कर दी है।

हम के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मंगलवार को पेगासस जासूसी मामले की जांच कराने की बात कही।

भाजपा के साथ बिहार में सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयानों को गौर से देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भाजपा की नीतियों के विरोध में लगातार बयान दे रहे हैें। नीतीश के इन बयानों को लेकर अब विपक्षी दल भी चुटकी ले रहे हैं।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं, “राजद के नेता लालू प्रसाद हो या तेजस्वी यादव हों, जातीय जनगणना की बात पहले से ही करते आ रहे हैं। विपक्ष जो भी मांग उठा रही है, उसके साथ नीतीश कुमार जी खडे हैं। ऐसे में अब उन्हें भी इसका एहसास हो रहा है कि वे गलत लोगों के साथ हो गए हैं। नीतीश शायद जल्द ही भाजपा के ‘चंगुल’ से बाहर निकल आएंगें ।”

इस बीच, नीतीश हालांकि गठबंधन को लेकर निश्चिंत भी नजर आ रहे हैं। नीतीश सोमवार को कहा कि गठबंधन की सरकार बहुत दिनों से एक दूसरे के साथ मिलकर अच्छे से काम कर रही है। गठबंधन में यहां ऐसी कोई बात नहीं है। दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चैटाला के साथ मुलाकात पर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हालांकि इस पर भी कहते हैं कि हमलोगों की पृष्ठभूमि समाजवादी रही है। कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है। पुराने संबंध वाले व्यक्ति से मुलाकात करने में भला किसी को क्यों एतराज होगा।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद इस मामले में बहुत कुछ तो नहीं कहते हैं, लेकिन इतना जरूर कहते हैं “नीतीश कुमार जी बिहार में राजग के सम्मानित नेता और बिहार के मुख्यमंत्री है लेकिन साथ ही वे जदयू के राष्ट्रीय नेता भी है। अत: उनकी किसी से मुलाकात और निजी बयान या विचार पर कुछ भी कहना कतई ठीक नहीं होगा। हम सब उनका दिल से सम्मान करते हैं।”

उन्होंने हालांकि जातीय जनगणना पर कांग्रेस, राजद, डीएमके जैसे दलों से सवालिया लहजे में कहा कांग्रेस और उनकी पिछलग्गू दलों से जरूर पूछना चाहता हूं कि वे भाजपा की बजाय कांग्रेस से पूछें कि 2011 में ‘कास्ट सेंसस’ के नाम पर धोखा क्यों दिया था।

बहरहाल, नीतीश कुमार के बदलते तेवर से बिहार की सियासत में सियासी गर्मी बढ गई है तथा कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैंे।

–आईएएनएस

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

editors

Read Previous

अभिनेत्री सेहनूर ने जताया अपनी सिज़्ज़्लिंग फिगर का राज़, बताया अपना फिटनेस मंत्रा

Read Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया बड़ा ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com