क्या ब्राह्मणों के दिन वाकई बहुरेंगे ?

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ब्राह्मणों के भाव बढ़े हुए हैं।जिसे देखो वही उनके हित की बात कर रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ब्राह्मणों को रिझाने में लगे हुए हैं। जिस तरह से राजनीतिक दल उनकेहितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि यूपी केब्राह्मणों के दिन बहुरने वाले हैं।

इन दिनों उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों बहुत खुश हैं। राजनीतिक दलों काअपने प्रति प्यार देखकर वह अपने दिन बहुरने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि अब उनके दिन बहुरने से कोई नहीं रोक पायेगा। हो भी क्यों न?एक समय में तिलक, तराजू और तलवार जैसे विवादित बयान देने  वाली बहुजन समाजपार्टी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए अयोध्या, मथुरा, काशी में ब्राह्मणसम्मेलन कर रही है। अयोध्या में जय श्रीराम के नारे लगा रही है।

बसपा तक ही मामला सीमित रहता तो भी समझ में आता। बसपा को देख सपा भीमैदान में आ गई है। सपा ने तो पूर्वांचल में ब्राह्मण सभा की घोषणा कर नई टीम बना दी है। अब जब बसपा और सपा ब्राह्मणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं तो भाजपा कहां पीछे रहने वाली। चर्चा है कि अपने मंत्रिमंडल विस्तार में वह भी ब्राह्मण ब्रह्मास्त्र चल सकती है। वैसे भी भाजपा पहले ही 2022की चुनावी जंग को जीतने के लिए मुख्य पटल पर एके शर्मा और जितिन प्रसाद की एंट्री करा चुकी है।

अब आप ही बताइये आखिर ब्राह्मण क्यों न खुश हो? जब सूबे की तीनों बड़ी पार्टियां उनके लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है तो खुशी तो होगी ही।ब्राह्मणों के दिन कब बहुरेंगे ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन राजनीतिक दलों के लिए ऐसे ही ब्राह्मण महत्वपूर्ण नहीं हो गए हैं। ऐसे ही उन पर उनको प्यार नहीं आ रहा है।

वैसे तो भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों की पार्टी मानी जाती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से ब्राह्मणों की नाराजगी बढ़़ी है। योगी के साथ भाजपा सांसद शिवप्रताप शुक्ला और हरिशंकर तिवारी के टकराव की खबरें जगजाहिर हैं। सियासत के इस टकराव को ब्राह्मण विरोधी की मानसिकता से जोड़कर पेश किया गया। रही सही कसर विकास दुबे और अन्य अपराधियों के एनकाउंटर ने पूरी कर दी। इन घटनाओं

के बाद से विपक्ष ने सरकार के ब्राह्मण विरोधी होने का शगूफा अधिक मजबूती से छोड़ा। यही वजह है कि प्रदेश के लगभग 13 फीसदी ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कवायद भी तेज हो गई है।

अब सवाल उठता है कि क्या वाकई ब्राह्मणों के दिन बहुरने वाले हैं? जो पार्टियां बसपा-सपा आज ब्राह्मणों को सम्मान दिलाने की बात कर रही हैं,क्या वे सच में उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेगी? यूपी का राजनीतिक इतिहास पलट कर देखे तो पता चलता है कि इन पार्टियों का उदय ही ब्राह्मणों के विरोध से हुआ है।

करीब दो दशक पहले जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का उदय हुआ तब से ब्राह्मण बैक बर्नर पर चल रहे हैं, क्योकि कांग्रेस कमजोर हो गई थी। जब यूपी में कांग्रेस मजबूत थी तो वह ब्राह्मण, मुसलमान और दलित को साथ लेकर चलती थी। लेकिन जब यूपी में सपा और बसपा की जमीन मजबूत होने लगी तो उन्होंने ब्राह्मणों को पीछे रखा।

यूपी में ब्राह्मणों के पीछे रहने का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि इस दौरान इनका कोई बड़ा सर्वमान्य नेता भी नहीं हुआ। आखिर बड़े नेता नारायण दत्त तिवारी थे। जब तक वो यूपी में थे तब तक तो सही रहा, लेकिन उत्तराखंड के गठन के बाद उनके वहां चले जाने से यूपी की राजनीति में एक रिक्ति आ गई।

वैसे तो यूपी के इतिहास में ब्राह्मणों के सबसे बड़े नेता कमलापति त्रिपाठी माने जाते थे। उनके बाद से अब तक उनके कद का कोई नेता देश या प्रदेश में पैदा नहीं हुआ। वैसे हालांकि हेमवती नंदन बहुगुणा भी बड़े नेता थे लेकिन उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ दिक्कत यह है कि वह उसी को ब्राह्मण नेता मानते हैं जिनके नाम के आगे तिवारी, दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी लगा होगा। शायद इसीलिए नारायण दत्त तिवारी जितना हेमवती नंदन बहुगुणा एक्सेप्टेड नहीं हुए।

यूपी के ब्राह्मणों की ये मानसिकता 20 साल पहले भी ऐसी ही थी और आज भी ऐसी ही है। कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए जितिन प्रसाद को कांग्रेस से ले आए। लेकिन विंडबना देखिए लोग पूछते हैं कि प्रसाद किस जाति के हैं। यूपी के ब्राह्मणों की सबसे बड़ी समस्या यही है कि उनका अपना कोई बड़ा नेता नहीं है और दूसरा मोदी के सत्ता में आने के बाद से भाजपा की भी राजनीति बैकवर्ड और दलित पर केंद्रित हो गई है।

इसी के बलबूते भाजपा दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत चुकी है और इसी के भरोसे आगे भी चुनाव जीतने के लिए लगी हुई है।

रहा सवाल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का तो उनकी छवि ठाकुर समर्थकों की मानी जाती है। सूबे का मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनके कुछ फैसलों ने उनकी इस छवि को और मजबूत किया है। दरअसल योगी ही नहीं भाजपा भी यूपी के ब्राह्मणों को लेकर यही सोचती है कि बसपा प्रमुख मायावती तो वैसे भी ब्राह्मण विरोधी हैं और रहा सवाल सपा का तो वह ब्राह्मणों को बहुत तवज्जो नहीं देगी, इसलिए ये रहेंगे इन्हीं के साथ।

फिलहाल ब्राह्मणों के दिन बहुरेंगे ये वाकई बड़ा सवाल है। लेकिन फिर भी ब्राह्मणों में एक आशा जगी है कि कम से कम राजनीतिक दल उनके बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें सम्मान दिलाने की बात कही जा रही है। अपने यहां एक कहावत है कि 12 साल बाद घूरे के भी दिन बहुरते हैं। अब देखना होगा कि यूपी के ब्राह्मणों पर यह कहावत फिट बैठती है या नहीं।Support उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ब्राह्मणों के भाव बढ़े हुए हैं।

जिसे देखो वही उनके हित की बात कर रहा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ब्राह्मणों को रिझाने में लगे हुए हैं। जिस तरह से राजनीतिक दल उनके हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि यूपी के ब्राह्मणों के दिन बहुरने वाले हैं।

इन दिनों उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों बहुत खुश हैं। राजनीतिक दलों का अपने प्रति प्यार देखकर वह अपने दिन बहुरने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि अब उनके दिन बहुरने से कोई नहीं रोक पायेगा। हो भी क्यों न? एक समय में तिलक, तराजू और तलवार जैसे विवादित बयान देने वाली बहुजन समाज
पार्टी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए अयोध्या, मथुरा, काशी में ब्राह्मणसम्मेलन कर रही है। अयोध्या में जय श्रीराम के नारे लगा रही है।

बसपा तक ही मामला सीमित रहता तो भी समझ में आता। बसपा को देख सपा भी मैदान में आ गई है। सपा ने तो पूर्वांचल में ब्राह्मण सभा की घोषणा कर नई टीम बना दी है। अब जब बसपा और सपा ब्राह्मणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं तो भाजपा कहां पीछे रहने वाली। चर्चा है कि अपने मंत्रिमंडल विस्तार
में वह भी ब्राह्मण ब्रह्मास्त्र चल सकती है। वैसे भी भाजपा पहले ही 2022 की चुनावी जंग को जीतने के लिए मुख्य पटल पर एके शर्मा और जितिन प्रसाद की एंट्री करा चुकी है।

अब आप ही बताइये आखिर ब्राह्मण क्यों न खुश हो? जब सूबे की तीनों बड़ी पार्टियां उनके लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है तो खुशी तो होगी ही। ब्राह्मणों के दिन कब बहुरेंगे ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन
राजनीतिक दलों के लिए ऐसे ही ब्राह्मण महत्वपूर्ण नहीं हो गए हैं। ऐसे ही उन पर उनको प्यार नहीं आ रहा है।

वैसे तो भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों की पार्टी मानी जाती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से ब्राह्मणों की नाराजगी बढ़़ी है। योगी के साथ भाजपा सांसद शिवप्रताप शुक्ला और हरिशंकर तिवारी के टकराव की खबरें जगजाहिर हैं। सियासत के इस टकराव को ब्राह्मण विरोधी कीमानसिकता से जोड़कर पेश किया गया। रही सही कसर विकास दुबे और अन्य अपराधियों के एनकाउंटर ने पूरी कर दी। इन घटनाओं के बाद से विपक्ष ने सरकार के ब्राह्मण विरोधी होने का शगूफा अधिक मजबूती से छोड़ा। यही वजह है कि प्रदेश के लगभग 13 फीसदी ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कवायद भी तेज
हो गई है।

अब सवाल उठता है कि क्या वाकई ब्राह्मणों के दिन बहुरने वाले हैं? जो पार्टियां बसपा-सपा आज ब्राह्मणों को सम्मान दिलाने की बात कर रही हैं, क्या वे सच में उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेगी? यूपी का राजनीतिक इतिहास पलट कर देखे तो पता चलता है कि इन पार्टियों का उदय ही ब्राह्मणों के
विरोध से हुआ है।

करीब दो दशक पहले जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का उदय हुआ तब से ब्राह्मण बैक बर्नर पर चल रहे हैं, क्योकि कांग्रेस कमजोर हो गई थी। जब यूपी में कांग्रेस मजबूत थी तो वह ब्राह्मण, मुसलमान और दलित को साथ लेकर चलती थी। लेकिन जब यूपी में सपा और बसपा की जमीन मजबूत होने लगी तो उन्होंने ब्राह्मणों को पीछे रखा।

यूपी में ब्राह्मणों के पीछे रहने का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि इस दौरान इनका कोई बड़ा सर्वमान्य नेता भी नहीं हुआ। आखिर बड़े नेता नारायण दत्त तिवारी थे। जब तक वो यूपी में थे तब तक तो सही रहा, लेकिन उत्तराखंड के गठन के बाद उनके वहां चले जाने से यूपी की राजनीति में एक रिक्ति आ गई।

वैसे तो यूपी के इतिहास में ब्राह्मणों के सबसे बड़े नेता कमलापतित्रिपाठी माने जाते थे। उनके बाद से अब तक उनके कद का कोई नेता देश याप्रदेश में पैदा नहीं हुआ। वैसे हालांकि हेमवती नंदन बहुगुणा भी बड़े
नेता थे लेकिन उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ दिक्कत यह है कि वह उसी को ब्राह्मण नेता मानते हैं जिनके नाम के आगे तिवारी, दुबे, मिश्रा, त्रिपाठी लगा होगा। शायद इसीलिए नारायण दत्त तिवारी जितना हेमवती नंदन बहुगुणा एक्सेप्टेड नहीं हुए।

यूपी के ब्राह्मणों की ये मानसिकता 20 साल पहले भी ऐसी ही थी और आज भी ऐसी ही है। कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए जितिन प्रसाद को कांग्रेस से ले आए। लेकिन विंडबना देखिए लोग पूछते हैं कि प्रसाद किस जाति के हैं। यूपी के ब्राह्मणों की सबसे बड़ी समस्या यही
है कि उनका अपना कोई बड़ा नेता नहीं है और दूसरा मोदी के सत्ता में आने के बाद से भाजपा की भी राजनीति बैकवर्ड और दलित पर केंद्रित हो गई है। इसी के बलबूते भाजपा दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत चुकी है और इसी के भरोसे आगे भी चुनाव जीतने के लिए लगी हुई है।

रहा सवाल सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का तो उनकी छवि ठाकुर समर्थकों की मानी जाती है। सूबे का मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनके कुछ फैसलों ने उनकी इस छवि को और मजबूत किया है। दरअसल योगी ही नहीं भाजपा भी यूपी के ब्राह्मणों को लेकर यही सोचती है कि बसपा प्रमुख मायावती तो वैसे भी
ब्राह्मण विरोधी हैं और रहा सवाल सपा का तो वह ब्राह्मणों को बहुत तवज्जो नहीं देगी, इसलिए ये रहेंगे इन्हीं के साथ।

फिलहाल ब्राह्मणों के दिन बहुरेंगे ये वाकई बड़ा सवाल है। लेकिन फिर भी ब्राह्मणों में एक आशा जगी है कि कम से कम राजनीतिक दल उनके बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें सम्मान दिलाने की बात कही जा रही है। अपने यहां एक कहावत है कि 12 साल बाद घूरे के भी दिन बहुरते हैं। अब देखना होगा कि
यूपी के ब्राह्मणों पर यह कहावत फिट बैठती है या नहीं।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

बदनाम करने की नीयत से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे बेबुनियाद और झूठे आरोप : रुपाली निलेश चाकणकर

मुंबई । अशोक खरात (ढोंगी बाबा) प्रकरण में विवादों में आईं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रुपाली निलेश चाकणकर ने अब कहा है कि आज 28 दिन हो चुके...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

पाकिस्तान में विफल वार्ता के बाद यूएस ने ईरान पर कसा शिकंजा, ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को करेगा ब्लॉक

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बात नहीं बनी, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में ईरान पर दबाव...

राहुल गांधी और कांग्रेस को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कुछ कहने का नैतिक अधिकार नहींः नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने महिला आरक्षण बिल, पश्चिम बंगाल चुनाव और रायबरेली में अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को...

बिहार: जदयू विधायक पप्पू पांडेय की तलाश में पुलिस की छापेमारी, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप

गोपालगंज । बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

ओवैसी का ममता बनर्जी से सवाल, अल्पसंख्यकों को राजनीतिक नेतृत्व क्यों नहीं दिया?

दुर्गापुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बंगाल पहुंच गए हैं। वह तीन दिनों तक यहां रहेंगे और अपनी पार्टी के...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

editors

Read Previous

गूगल के 2022 में नई पिक्सलबुक जारी करने की कोई संभावना नहीं

Read Next

दिसंबर में रिलीज होगी रविचंद्रन की कन्नड़ थ्रिलर ‘दृश्य 2’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com