राजस्थानः अपनी ही सरकार से बार बार रेल की गुहार फिर भी उम्मीद है बेक़रार

भाजपा के सांसद वर्षों से अपनी ही सरकार से रेल लाईन बिछाने की गुहार कर रहे हैं। अपनी ही सरकार से बार बार रेल की गुहार,फिर भी उम्मीद है बेक़रार।

105 वर्ष पुरानी राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े नगर जोधपुर से बिलाड़ा कस्बे तक पहुंची इस रेल लाइन का अब आगे विस्तार कर बड़ तक पहुँचाने की माँग है।मज़े की बात यह है कि सन् 1997 में तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान द्वारा जोधपुर जिले की बिलाड़ा से बर रेल लाइन की घोषणा की थी और इस योजना का शिलान्यास भी हो गया है।

पाली सासंद चौधरी ने इस बहुप्रतीक्षित मांग को 2015 से लगातार कई बार संसद और संसद के बाहर उठाया है।इस बार पाली जोधपुर निवासी अश्विनी वैष्णव के मोदी मंत्रिमंडल में हाल ही रेल मंत्री बनने इलाक़े के बाशिन्दों की उम्मीद एक बार फिर से सासंद चौधरी द्वारा संसद में यह माँग उठाने से उठाने से जाग उठी है।

सांसद पी पी चौधरी ने इससे पहले रेल मंत्री रह चुके सदानंद गौड़ा, सुरेश प्रभु और पीयूष गोयल सहित रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के समक्ष लगातार रूप से इस रेल लाइन की मांग रखी है। गत दिनों सासंद की मांग पर ही रेल विभाग द्वारा इस रेल लाइन का तीसरी बार सर्वे का कार्य भी स्वीकृत हुआ। सांसद का मानना है कि 40 किमी. इस मिसिंग लिंक के पूरा हो जाने से पश्चिम राजस्थान दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा और सुगम आवाजाही के साथ ही विकासोन्मुख पश्चिमी राजस्थान के लोगों की बरसों पुरानी मांग भी पूर्ण हो जाएगी।

इस बार मंगलवार को पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी ने एक बार फिर बिलाड़ा से बर रेलने लाइन का मामला संसद में उठाया है। सांसद चौधरी ने मानसून सत्र के दौरान नियम 377 के तहत बिलाड़ा से बर रेलने लाइन की मांग रखी।

सांसद चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों की यह ज्वलन्त मांग है जिसे सरकार को द्वारा पूरा करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा पूर्व में सर्वे भी करवाए गए। लेकिन रेलवे बोर्ड द्वारा सहमती के साथ भेजी गई इस योजना को प्लानिंग कमीशन द्वारा हर बार ‘‘कॉमर्शियल नॉट वाइबल’’ बता देने के कारण स्थिति जस की तस बनीं हुई है।

सांसद चौधरी ने कहा कि बिलाड़ा से बर की दूरी मात्र 40 किमी. है और यदि इन दोनों क्षेत्रों को रेल लाइन से जोड़ दिया जाए तो हजारों की संख्या में लोगों को रेल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस रेल लाइन से जोधपुर-जयपुर-दिल्ली की दूरी भी बहुत कम होगी तथा जोधपुर से अजमेर को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

यह क्षेत्र पूरी तरह से समृद्ध है और चूना-पत्थर, चाइना क्ले और ग्रेनाइट जैसे खनिज पदार्थों का क्षेत्र में भंडार है। यहां बड़े सीमेंट उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं और हैण्डीक्राफ्ट उद्योग की पहुंच देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान की महत्ता लिए एम्स जोधपुर, उद्योग विभाग, आर्मी हैडक्वार्टर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय आदि महत्वपूर्ण संस्थानों द्वारा भी इस रेल लाइन की आवश्यकताओं पर बल देते हुए लिखित रूप से अपनी राय पूर्व में रखी हुई है। वहीं इस रेल लाइन का सामरिक दृष्टि से भी महत्व है। विकास एवं रोजगार की दृष्टि को देखते हुए ही विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग-112 भी इसी क्षेत्र में बनाया गया है।

सांसद ने कहा कि इस रेल लाइन से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अनेक स्रोत मिलेंगे वरन् पश्चिमी राजस्थान में तैयार विश्वप्रसिद्ध उत्पादों को बाजार मिलेगा तो वहीं कच्चे माल की आपूर्ति भी आसान होगी। इस तरह बिलाड़ा-बर जैसी महत्वकांशी रेलवे योजना से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के साथ रेलवे को राजस्व बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

पूर्वांचल बना सियासी दलों का अखाड़ा, हर बार सत्ता का समीकरण बनाने में निभाई अहम भूमिका

Read Next

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने टाटा स्मार्टफूड्ज को नकद 395 करोड़ रुपये में खरीदा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com