लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने फाड़े पर्चे, अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना

संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है। लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया और पर्चे फाड़कर लहराए। लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी और ट्रेजरी बेंच पर भी विपक्ष ने फटे पर्चे फेंके और प्ले कार्ड लहराए। विपक्ष ने पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा से सरकार पर भागने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सत्तापक्ष ने सदन की मर्यादा तार-तार करने का आरोप विपक्ष पर लगाया। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में हुए हंगामे पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों पर सदन की मयार्दा तोड़ने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा, विपक्ष की ओर से कभी स्पीकर पर, कभी मंत्रियों पर कागज फेंकना, अब तो प्रेस गैलरी तक कागज फेंके जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी मंत्री को सदन में स्टेटमेंट नहीं देने दिया जाता। कभी मंत्री के हाथ से कागज फाड़कर फेंक दिए जाते हैं। विपक्ष हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, विपक्ष सदन की इज्जत को तार-तार क्यों कर रहा है? क्या विपक्ष इस लोकतंत्र को नीचे गिराने का कार्य कर रहा है? क्या विपक्ष के पास चर्चा के लिए विषय नहीं है?

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सवाल करते हुए कहा, क्या पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर अब तक विपक्ष की ऐसी भूमिकाएं थीं। सदन को आप चर्चा के लिए इस्तेमाल करेंगे या इसकी इज्जत तार-तार करेंगे?

–आईएएनएस

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

मणिपुर: कांग्रेस ने सामान्य हालात बहाल होने तक जनगणना टालने की मांग की

इंफाल । मणिपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आगामी जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक राज्य में पूरी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-एकजुट होकर तोड़ें संकीर्णता की दीवारें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।...

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जहां वे आदिचुनचनगिरी मठ में एक कार्यक्रम में भाग...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

तेलंगाना के सीएम ने सभी दक्षिणी राज्यों से केंद्र के कदम का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से लोकसभा सीटों में 'आनुपातिक मॉडल' लागू करने के...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ‘देश के लाडले भाई’ कहकर किया संबोधित

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है और इस पहल को ऐतिहासिक बताया...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

महिला आरक्षण बिल को लेकर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: किरन रिजिजू

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर साफ कहा कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के...

editors

Read Previous

कासगंज मौत मामला : पिता ने यूपी पुलिस के खिलाफ आरोप वापस लिया

Read Next

3,000 साल पुरानी भारतीय कविता का अरबी में अनुवाद हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com