प्रोफेसर अरुण कुमार झा को विश्व काव्य पुरस्कार

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के भूतपूर्व प्रोफेसर अरुण कुमार झा को उनके अद्वितीय काव्य कौशल, भारतीय संविधान पर काव्य रचना और अंग्रेजी साहित्य में विशेषज्ञता के सम्मान में ‘विश्व काव्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

‘विश्व काव्य दिवस’ के अवसर पर ‘काव्य कौशल और कविता के सामाजिक प्रभावों’ पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अंग्रेजी भाषा कौशल के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था ब्रिटिश लिंगुआ के तत्वावधान में एक उच्चस्तरीय भाषाई गोष्टी आयोजित किया गया था।

ग़ौरतलब है कि डॉ एके झा बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय लोकेश नाथ झा के बेटे हैं जिन्होंने 1974 से 2019 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन अरबिंदो कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी साहित्य का अध्यापन किया। वर्तमान में वे सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने भारतीय संविधान पर प्रथम विश्व काव्य ग्रंथ लिखा है – (1) लोग, संविधान और उसके स्तंभ, (2) लोगों का शासन, (3) जन संविधान के स्तंभ (हिंदी)।

इस अवसर पर बोलते हुए, प्रोफेसर ए के झा ने कहा, “कविता सम्बाद संचार का सबसे विशिष्ट रूप है जिसमें मानव जाति ने प्राचीन काल से ही अपनी बेहतरीन अभिव्यक्ति पाई है।”

प्रोफेसर झा ने आगे कहा कि “विश्वव्यापक संवैधानिक काव्य संग्रह” जो कि हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है अठारहवीं शताब्दी के प्रोफ़ेसर जोसफ एडिसन जिन्हे आधुनिक मीडिया के पिता का दर्जा प्राप्त है, के प्रयास से जन साधारण के बीच उतारा जा सकता है। उनका मानना है कि इस पहल के द्वारा जागृत धार्मिक ज्ञान की मदद से विश्व को एक बेहतर स्थान बनाया जा सकता है।

अंग्रेजी भाषा साहित्य के जाने-माने लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता व ब्रिटिश लिंग्वा के प्रबंध निदेशक डॉ बीरबल झा ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य चाहे वह गद्य हो या पद्य के प्रति प्रेम किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और बौद्धिकता का परिचायक होता है। समाज की छवि इस बात से निर्धारित होती है कि लोग किस साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न हैं क्योंकि साहित्य ही समाज का दर्पण होता है।

सांस्कृतिक एवम धार्मिक आयोजनों के लिए लोकप्रिय रूप से भारत के पागमैन व मिथिला के ‘यंगेस्ट लिविंग लीजेंड’ के रूप ख्याति प्राप्त डॉ बीरबल ने आगे कहा कि आरम्भिक युग में गीता, रामायण, बाइबिल या कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथो को छंदों के रूप में लिखा गया था। यहाँ गौरतलब कि कोई भी कविता हो उसकी लय होती है इसलिए वह मन, हृदय और आत्मा को जोड़ती है। इसका मानव जीवन पर सुखदायक और स्फूर्तिदायक प्रभाव पड़ता है जो चिरव्यापी होता है। यह दिलों को छूता है और शीघ्र ही और दो या दो से अधिक जनो के बीच संबंध बनाता है।’

उल्लेखनीय रूप से, विश्व काव्य दिवस 1999 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा घोषित, काव्य अभिव्यक्ति के माध्यम से भाषाई विविधता का समर्थन करने और लुप्त हो रही रही भाषाओं को सुनने के अवसर को बढ़ाने के लिए हर साल मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में कविता के पढ़ने, लिखने, प्रकाशन और शिक्षण को बढ़ावा देना है।

इस कबिता की भूमिका की विद्धवता पूर्ण परिचर्चा में कई गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे, खासकर सामाजिक अधिवक्ता, न्यायाधीश, प्राध्यापक एवं समाज के अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य। इसमें कबिता संग्रहों के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक बेहतर समाज बनाने की बात कही गई।

बौद्धिक चर्चा और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से हिन्दू कॉलेज के प्रोफेसर नैनू राम, एडवोकेट अंजनी मिश्रा और हरदीप कौर, राजेश सेन, शिबानी भट्टाचार्या, रोहिणी प्रसाद तिवारी, शैलजा नन्द ठाकुर व रमाकांत चौधरी शामिल थे।

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

टाटा मोटर्स अप्रैल से कमर्शियल वाहनों के बढ़ाएगी दाम

Read Next

सैनिक स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह आर्मड फोर्सेस प्रिपेरटॉरी स्कूल होगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com