16 मार्च को भगवंत मान लेंगे पंजाब सीएम की शपथ, 13 मार्च को रोड़ 

नई दिल्ली, पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे। इससे पहले 13 मार्च को पार्टी विजेय मार्च निकालेगी। शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दिल्ली पहुंचकर मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जानकारी के मुताबिक मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।

इससे पहले पंजाब में पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब के अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। मान ने बताया कि शुक्रवार शाम को विधायक दल की मीटिंग विधायक करेंगे। भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आमतौर पर उनके जैसे ही कपड़े पहनते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि उनकी रैली भगतसिंह के दिए नारे ‘इंकलाब जि़ंदाबाद’ से ही शुरू और खत्म होती हैं। उन्होंने कहा, ‘यह नारा शहीद-ए-आजम की आत्मा को भी सुकून दे रहा होगा। अपने शहीदों के बलिदान को मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। हमें उनकी वजह से ही आजादी मिली है।’

भगवंत मान यह घोषणा पहले ही कर चुके हैं कि हर सरकारी कार्यालय में केवल दो ही तस्वीरें होंगी, एक शहीद भगत सिंह की और दूसरी भीमराव आंबेडकर की।

गौरतलब है कि प्रचंड बहुमत हासिल की है। पंजाब के पूरे इतिहास में किसी एक पार्टी की ये सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इससे पहले 1992 में कांग्रेस ने 87 सीटें जीती थीं लेकिन 2022 में आप की ये जीत सिर्फ नंबर के लिहाज से बड़ी नहीं है बल्कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सुनामी में बड़े-बड़े सियासी दिग्गज धराशायी हो गए।

मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीट से चुनाव हार गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए, तो दो पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल को भी हार का सामना करना पड़ा।

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

नतीजों से पहले ममता बनर्जी घबराई हुई हैं: भाजपा

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है।...

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता । केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। जो बंगाल से...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

editors

Read Previous

मोदी जी, हाथ जोड़कर विनती है एमसीडी चुनाव मत टाले- केजरीवाल

Read Next

बिहार में शख्स ने मां के सामने खुद को मारी गोली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com