उद्यम, उद्यमी और उद्योग से राज्य बनेगा आत्मनिर्भर : तारकिशोर

पटना, 27 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि उद्यम, उद्यमी और उद्योग से राज्य आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि बिहार इथेनॉल हब के रूप में विकसित हो सकता है। राज्य में इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2021 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक मुख्य सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई।

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री मोहम्मद शाहनवाज हुसैन, अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग ब्रजेश मेहरोत्रा, वित्त विभाग के सचिव धर्मेद्र सिंह, उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित, सांस्थिक वित्त निदेशालय के निदेशक एवं अपर सचिव वित्त विभाग मिथिलेश मिश्र, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, राज्य में कार्यरत बैंकों के शीर्ष पदाधिकारी एवं इथेनॉल इकाइयों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में इथेनॉल उत्पादन की बड़ी अच्छी संभावनाएं हैं। प्रचुर मात्रा में यहां इथेनॉल उत्पादन के लिए कच्चे माल के रूप में संसाधन उपलब्ध हैं। बिहार इथेनॉल हब के रूप में विकसित हो सकता है।

उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को इथेनॉल इकाइयों के विभिन्न प्रस्तावों को शीघ्रतापूर्वक निष्पादित करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 17 इथेनॉल इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इथेनॉल इकाइयों को एक साल का समय दिया गया है।

इस मौके पर उद्योग मंत्री हुसैन ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन इकाइयों के वित्त पोषण में आ रही बाधाओं को तत्परतापूर्वक दूर करने के लिए एवं बैंकों के वरीय अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा, “पहले इथेनॉल का कोटा कम था, लेकिन काफी के प्रयास के बाद अब यह दोगुना हो गया है। हमारा प्रयास है कि किसानों की आमदनी बढ़े। इथेनॉल का उत्पादन राज्य में शीघ्र शुरू हो।”

बैठक के क्रम में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा इथेनॉल इकाइयों के वित्तपोषण में आ रही कठिनाइयों के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से बताया।

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के महाप्रबंधक द्वारा बैठक में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने एवं संबंधित बैंकों के माध्यम से प्रस्तावित आवेदनों को शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

–आईएएनएस

डब्ल्यूएचओ ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण को और मजबूत करने का किया आग्रह

मनीला । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में टीकाकरण प्रयासों को तेज करने की अपनी अपील को दोहराया है और टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों...

यूएन के अधिकारी ने सिबी जॉर्ज से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना की

न्यूयॉर्क । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-विरोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर...

अमेरिका ने ग्लोबल स्वास्थ्य फंडिंग में की भारी कटौती, फैमिली प्लानिंग के लिए मदद खत्म; महिलाओं पर पड़ा बुरा असर

वाशिंगटन । अमेरिका ने 2025 और 2026 में स्वास्थ्य सुविधाओं की फंडिंग में काफी कटौती की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) ने...

जापान के जंगलों में तेजी से फैल रही आग, करीब 1,200 हेक्टेयर इलाका जलकर राख

टोक्यो । जापान के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके इवाते में लगी...

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से 20 दिनों का अतिरिक्त तेल करेगा रिलीज

टोक्यो । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद होने का असर दुनिया के अन्य देशों पर दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

editors

Read Previous

शराबबंदी पर किसी प्रकार का समझौता नहीं : नीतीश

Read Next

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 3 और उड़ानें रवाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com