तमिल मछुआरों के मसले पर स्टालिन ने केन्द्र से हस्तक्षेप का आग्रह किया

चेन्नई, 24 फरवरी (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने श्रीलंका नौसेना के तमिल मछुआरों पर हमले की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए केन्द्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए स्थायी तौर पर कोई समाधान खोजा जाए।

उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य के मछुआरों पर श्रीलंका नौसेना लगातार हमले कर रही है और अभी भी राज्य के 29 मछुआरे श्रीलंका की जेलों में बंद हैं।

पत्र में कहा गया है कि इन मछुआरों के मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर सहित 89 नावें श्रीलंकाई अधिकारियों के कब्जे में हैं और इस मामले में केन्द्र सरकार के तत्काल हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है।

स्टालिन ने पत्र में कहा “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे को श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उच्चतम स्तर पर उठाएं और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे इस विवादित मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए द्विपक्षीय वार्ता शुरू करें।”

इस बीच, रामनाथपुरम मछुआरा संघ ने भी धमकी दी है कि अगर तमिल मछुआरों को श्रीलंकाई जेल से रिहा नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर देंगे।

रामनाथपुरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस. जेसुदासन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा “हम इस जटिल मुद्दे को हल करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की किसी भी पहल का स्वागत करते हैं,लेकिन जब तक भारत सरकार कठोर रूख नहीं अपनाती है तब तक श्रीलंका के अधिकारी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे। हमारे पास अपने साथी मछुआरों को जेल से रिहा कराने के लिए अनिश्चितकालीन सड़क जाम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

श्रीलंकाई की स्थिति यह है कि जब्त की गई नौकाओं और ट्रॉलरों को छोड़ा नहीं जाएगा। भारत सरकार को इन मुद्दों को श्रीलंका के अधिकारियों के साथ उच्चतम स्तर पर उठाना चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कई मछुआरे अनजाने में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर जाते हैं और इसी वजह से श्रीलंका नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर रही हैं।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

editors

Read Previous

जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास देखे गए ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग

Read Next

बिहार में निलंबित सिपाही, शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व में हत्या की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com