‘भयभीत राहुल’ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार से दूरी बनाई, प्रियंका ने संभाली कमान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अब तक हुए दो चरणों के महत्वपूर्ण चुनावों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है और सारी लड़ाई का जिम्मा राज्य की प्रभारी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लिया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हालांकि राज्य में स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी का नाम शामिल था लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाओं के कम आसार नजर आने की वजह से वह चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। पार्टी जितनी सीटों की उम्मीदें कर रही थी उसे उतनी सीटें नहीं मिलेंगी। राज्य में पार्टी पिछले दो दशकों में अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में प्रियंका गांधी वाड्रा सबसे बड़ी स्टार प्रचारक बनी हुई हैं। वाराणसी में बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का शिरकत करने का कार्यक्रम है लेकिन अभी तक पार्टी की तरफ से कोई चुनाव प्रचार कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब में चुनाव होने के बाद राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान में हिस्सा लेने की उम्मीद है। पार्टी को पंजाब में अधिक सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस ने वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ा था लेकिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था और मात्र सात सीटें ही मिली थी। इसके बाद वर्ष 2019 में कांग्रेस की हालत और खराब हुई थी और राहुल गांधी को अपने गढ़ अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था।

राहुल गांधी ने अमेठी में दिसंबर 2021 में दौरा किया था और प्रियंका गांधी के साथ प्रतिज्ञा यात्रा में शिरकत करते हुए कहा था कि यह उनका घर है और कोई भी उन्हें यहां से जाने को मजबूर नहीं कर सकता है।

राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से 2004 में चुनाव लड़ा था और वह लगातार यहां से 2014 तक जीतते रहे थे लेकिन 2019 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए थे। हालांकि वह वायनाड़ से चुनाव जीत गए थे।

राहुल गांधी ने कहा था “अमेठी की सड़कें पहले जैसी हैं लेकिन यहां के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। हम अभी भी अन्याय के खिलाफ है।”

-आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

editors

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने एनएलसीटी कार्यवाही फिर से शुरू कराने के लिए फ्यूचर ग्रुप को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी

Read Next

तारापुर के शहीद स्मारक पार्क का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, प्रत्येक 15 फरवरी को होगा राजकीय समारोह आयोजित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com