अमित शाह ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में की पूजा, मथुरा, दादरी और ग्रेटर नोएडा में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने मिशन उत्तर प्रदेश की शुरूआत वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन के साथ की। शाह ने लोगों के साथ जनसंपर्क कर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की। अमित शाह मथुरा में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ ‘ प्रभावी मतदाता संवाद ‘ अभियान के अंतर्गत बैठक भी करेंगे। शाह इस बैठक में क्षेत्र की जनता के बीच प्रभाव रखने वाले प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने के साथ ही लोगों को प्रेरित कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान करवाने की भी अपील करेंगे।

वृंदावन और मथुरा के बाद शाह सवा 3 बजे गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी पहुंच कर पार्टी के लिए डोर टू डोर प्रचार करेंगे, घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

दादरी के बाद अमित शाह ग्रेटर नोएडा पहुंच कर इस क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के मतदाताओं के साथ ‘ प्रभावी मतदाता संवाद ‘ अभियान के तहत बैठक करेंगे। शाह इस बैठक में मौजूद प्रभावशाली लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने और करवाने की अपील भी करेंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को जिन 11 जिलों के 58 सीटों पर मतदान होना है उसमें मथुरा और गौतमबुद्ध नगर जिले की सीटें भी शामिल है। बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर शाह ने पहले चरण वाले सभी 11 जिलों के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को एक संदेश देने का भी प्रयास किया है।

आपको बता दें कि, अयोध्या और काशी के बाद अब भाजपा के तमाम नेता मथुरा की बात भी जोर-शोर से करने लगे हैं। मथुरा के पुननिर्माण और विकास के मुद्दे को भाजपा इस बार अपने संकल्प पत्र में भी विशेष जगह देने जा रही है। भाजपा की कोशिश इस मुद्दे के सहारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट और किसानों को फिर से भाजपा के पक्ष में लाने की है।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

भारत में 573 मौतों के साथ 2.86 लाख नए कोविड मामले दर्ज किए गए

Read Next

घर पर शराब पहुंचाने पर विचार कर रहा बंगाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com