क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कौशल और तकनीक जबरदस्त है : पीवी सिंधु

नई दिल्ली: अनुभवी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु जो आगामी टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक की उम्मीदों में से एक हैं, उन्होंने पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सराहना करते हुए कहा है कि रोनाल्डो का कौशल और तकनीक जबरदस्त है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह विभिन्न खेलों में अपने पसंदीदा एथलीटों को खेलते हुए देखने के लिए समय निकालने की कोशिश करती हैं। उनमें से एक पुर्तगाली फुटबॉल के दिग्गज रोनाल्डो हैं, जिन्होंने हाल ही में यूरो 2020 में पांच गोल करके और एक गोल में सहयोग कर गोल्डन बूट जीता था।

रोनाल्डो फुटबॉल के महानतम स्टारों में से एक हैं। हाल ही में उन्हें 29 गोल करने के लिए सेरी ए में कैपोकैनोनियरे पुरस्कार से नवाजा गया था। यह खिताब इतालवी घरेलू लीग में सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता था। 36 वर्षीय फुटबॉलर की उलब्धियों की प्रशंसा करने के लिए सिंधु के पास कोई शब्द नहीं हैं।

उन्होंने टोक्यो के लिए उड़ान भरने से पहले ओलंपिक डॉट कॉम से कहा, मेरे पास उनकी प्रशंसा करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। जिस तरह से रोनाल्डो खेलते हैं, उनके पास जो कौशल और तकनीक है, वह जबरदस्त है।

सिंधु भी फुरसत में टेनिस देखना पसंद करती हैं और कोशिश करती हैं कि अगर सेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर खेल रहे हों, तो वो उन्हें देखने से नहीं चूके। दोनों टेनिस दिग्गज एक दशक से अधिक समय से कोर्ट पर हावी हैं और सिंधु उनकी ²ढ़ता और सच्चाई का अनुकरण करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, सेरेना का मानना है कि वह एक महिला और मां होने के बावजूद यह कर सकती है। उन्होंने असाधारण रूप से बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है। वो एक मजबूत महिला हैं जबकि, फेडरर एक और दिग्गज हैं। उनकी उम्र में अब तक उस स्तर को बनाए रखना आसान नहीं है। वो वहां शीर्ष पर रहे हैं।

सिंधु 25 जुलाई को मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट प्लाजा के कोर्ट 2 में इजरायल की पोलिकारपोवा केन्सिया के खिलाफ अपने ओलंपिक अभियान की शुरूआत करेंगी।

सिंधु 2021 में शानदार फॉर्म में रही हैं और स्विस ओपन और ऑल इंग्लैंड ओपन में क्रमश: फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची हैं। मलेशियाई ओपन और सिंगापुर ओपन रद्द कर दिए गए थे, इसलिए मार्च के बाद से उन्होंने किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। हालांकि, रियो 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता को भरोसा है कि इससे चार साल में होने वाले इस भव्य आयोजन में उनके अवसरों में कोई बाधा नहीं आएगी।

उन्होंने खुलासा किया, मैं समझती हूं कि बहुत से लोग कह रहे हैं कि हमें बहुत कम मैच खेलने का समय मिला। लेकिन, मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि हमने मैच खेलने जैसा परि²श्य और स्थिति बना दी है। गाचीबोवली स्टेडियम लगभग जापान के स्टेडियम की तरह ही है। यह काफी बड़ा, एयर कंडीशनिंग, शटल नियंत्रण है। सुचित्रा अकादमी से अभ्यास के लिए लड़के हमारे पास मैच खेलने आते हैं। हम ऐसी स्थितियां पैदा कर देते हैं, जैसे ताई त्जु-यिंग या रत्चानोक (इंतानोन) खेलती हैं। मुझे बताने के लिए कोच और पिताजी वहां होते हैं, जो मुझे बताते हैं कि मैं क्या गलती कर रही हूं।

सिंधु के आदशरें के लिए 2021 का समय मुश्किल रहा है। रोनाल्डो यूरो 2020 में राउंड ऑफ 16 में बाहर हो गए। फेडरर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जबकि विलियम्स, अलिकसांद्रा सासनोविच के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने के बाद पहले दौर में बाहर हो गईं थीं। लेकिन, सिंधु टोक्यो 2020 में मुश्किल का सख्ती से सामना करेंगी। उन्हें रियो में रजत पदक के साथ समझौता करना पड़ा और अब पांच साल बाद बिना कैरोलिना मारिन का सामना किए वह गोल्ड से कम कुछ भी नहीं पाने का लक्ष्य बना रही हैं।

— आईएएनएस

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

editors

Read Previous

धर्मांतरण मामले में उमर की बेटी ने पिता को बताया बेकसूर, कहा : चुनाव करीब तभी ये मामला क्यों आया सामने?

Read Next

कश्मीर में मुठभेड़ स्थल से फरार हुआ आतंकवादी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com