कैराना से प्रचार को धार देंगे शाह, यहां का पलायन बना था मुद्दा

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रचार को कैराना से धार देंगे। यहां का पलायन मुद्दा कई बार सुर्खियों में रहा है। शाह यहां पर पलायन से लौटे परिवारों से मुलाकात कर उन पर भरोसे का मरहम लगाएंगे। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी ने भी पलायन से लौटे परिवारों से मुलाकात की थी। उन्हें सुरक्षित रहने का भरोसा भी दिलाया था। भाजपा ने यहां से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। कैराना के बारे में दावा किया जाता है कि सांप्रदायिक तनाव की वजह से यहां के हिंदू अपना घर बेचकर पलायन के लिए मजबूर हो गए थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव कैराना से पलायन एक बड़ा मुद्दा बना था। पिछले साल अक्टूबर में अपने लखनऊ दौरे पर अमित शाह ने एक सभा में कहा था कि कैराना का पलायन याद करके मेरा तो खून ही खौल उठता है। इसी जनसभा में अमित शाह ने तंज कसा था कि पलायन कराने वालों का ही अब पलायन हो गया है।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह कैराना में सपा सरकार में पलायन कर गए और बाद में लौटकर आए व्यापारियों व परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री बागपत और शामली जिले के पार्टी के प्रत्याशियों और नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। इससे साफ हो रहा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में कैराना पलायन मुद्दे को इस बार भी प्रमुखता से उठाने जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि गृहमंत्री कैराना में मोहल्ला गुंबद स्थित 70 साल पुरानी दुकान साधु स्वीट्स पर पहुंचेंगे और वहां पर वर्ष 2014 में बदमाशों के भय से पलायन करने के बाद भाजपा सरकार में वापस लौटे साधु स्वीट्स के मालिक राकेश गर्ग व अन्य चार-पांच परिवारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

तीन महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पलायन के बाद कैराना वापस लौटे परिवारों के साथ बातचीत की थी। इस दौरान पीड़ित परिवारों और कैराना के लोगों ने योगी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने जो कहा था, वह कर दिखाया।

भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि अमित शाह कैराना कस्बे के जोड़वां कुआं मोहल्ला निवासी राकेश उर्फ टीटू के घर जाएंगे। यहीं पर वह गौरव गर्ग, लोकेश कुमार, सोनाक्षी मित्तल, रमन गर्ग और राजकुमार सिंघल के परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह वैश्य धर्मशाला में भी कुछ लोगों से बात करेंगे। इस दौरान वे कैराना के सभी लोगों को भरोसा दिलाएंगे कि अब उन्हें गुंडे-बदमाशों से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। अब यहां के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

कैराना के पलायन पीड़ितों से मिलने के लिए योगी आदित्यनाथ नवंबर में यहां आए थे। यहां एक बच्ची को अपने बगल में बैठाकर मुख्यमंत्री ने पूछा था कि अब डर तो नहीं लगता। इसपर बच्ची ने कहा था कि जब आप हैं तो डर कैसा। वहीं बैठे स्वतंत्र देव ने कहा था कि बाबा के बगल में बैठी हो, अब बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं है। यह ²श्य बताता है कि मुख्यमंत्री ने किस तरह इन पीड़ित परिवारों में भरोसा जगाया था कि अब प्रदेश में केवल कानून का राज है।

गौरतलब है कि गत नवंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल और सांसद प्रदीप चैधरी ने मूला पंसारी के पोते विजय मित्तल के घर पर भोजन भी किया था और पलायन से लौटकर आए लोगों के परिवार वालों से बात की थी। योगी ने उस समय पीड़ितों के स्वजन और जनसभा के दौरान पूरे जिले के लोगों को भरोसा दिलाया था कि अब कैराना में पलायन नहीं होगा और गुंडे-बदमाशों के लिए कैराना ही नहीं पूरे प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

माइक्रोमैक्स इन नोट 2 भारत में 25 जनवरी को होगी लॉन्च

Read Next

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com