मोदी, जगन्नाथ ने मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाई का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से गुरुवार को मॉरीशस में भारत समर्थित सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने मॉरीशस में सिविल सर्विस कॉलेज और 8 मेगावाट सोलर पीवी फार्म परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया, जो भारत के विकास समर्थन के तहत संचालित किए जा रहे हैं। मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भारत से मॉरीशस के लिए 190 मिलियन डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) का विस्तार करने और लघु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन संबंधी समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

इन परियोजनाओं के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं भारत-मॉरीशस संबंधों को मजबूत करने के लिए दिवंगत अनिरुद्ध जगन्नाथ (मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति) के शानदार योगदान को याद करना चाहता हूं। हम आज 190 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) विस्तार के तहत मेट्रो के आगे विस्तार का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आने वाले दिनों में हम कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम करेंगे, जैसे कि क्षेत्रीय प्रत्यारोपण इकाई, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, राष्ट्रीय पुस्तकालय और अभिलेखागार, मॉरीशस पुलिस अकादमी और कई अन्य। भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा रहेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आधी सदी से अधिक पुराने भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “मेरी 2015 की यात्रा के दौरान मॉरीशस में मैंने भारत के समुद्री सहयोग के दृष्टिकोण को रेखांकित किया था। सागर क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास सुनिश्चित होना चाहिए। मुझे खुशी है कि समुद्री सुरक्षा सहित हमारा द्विपक्षीय सहयोग आगे बढ़ा है।”

मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने कहा, “मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना में भारत के सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार ने एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन का नाम ‘महात्मा गांधी’ स्टेशन रखने का फैसला किया है।”

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया आईना

हेलसिंकी । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत...

भारत ने अमेरिकी राजदूत को फिर किया तलब, तीन नाविकों की मौत पर दूसरी बार जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के चार्ज डी'अफेयर्स जेसन मीक्स को एक बार फिर से तलब किया। ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

editors

Read Previous

मथुरा में पोस्टर के जरिए बीजेपी पदाधिकारी के रूप में हिस्ट्रीशीटर पर उठाए गए सवाल

Read Next

पलायन नहीं प्रगति और दंगा मुक्त प्रदेश चाहती है यूपी की जनता : योगी आदित्यनाथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com