2022 के यूपी चुनाव में नए चेहरे अभियान का नेतृत्व करेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब छह महीने बचे हैं, ऐसे में नेताओं की नई पीढ़ी राज्य में एक नए रूप की राजनीति का मार्ग प्रशस्त करते हुए राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सामने से नेतृत्व कर रही हैं, जिन्हें एक लगभग समाप्त हो चुकी पार्टी को पुनर्जीवित करने के कठिन कार्य का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वह अपनी पार्टी के लिए एक आक्रामक अभियान तैयार करेंगी।

एक और नई पीढ़ी के राजनेता जो चुनावी क्षेत्र में अपनी पार्टी का नेतृत्व करेंगे, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं।

जयंत के लिए, यह उनका पहला स्वतंत्र चुनाव है, जब उनके पिता चौधरी अजीत सिंह का मार्गदर्शन नहीं होगा। अजीत सिंह की इस साल मई में कोविड की वजह से मौत हो गई थी।

किसान आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और उनके जाट समुदाय से उन्हें जो भारी समर्थन मिल रहा है, उसके कारण तराजू उनके पक्ष में झुका नजर आ रहा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव 2022 में अपना पहला चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उनका निर्वाचन क्षेत्र अभी तय नहीं हुआ है।

आदित्य 2017 में चुनावी राजनीति में पदार्पण करने वाले थे, लेकिन पारिवारिक कलह ने समाजवादी पार्टी को लगभग विभाजित कर दिया, जिससे उन्होंने अपनी योजनाओं को टाल दिया।

एक शांत और विनम्र नेता, आदित्य अपने पिता शिवपाल यादव से संगठनात्मक कौशल सीख रहे हैं और उनके सबसे भरोसेमंद बैकरूम ब्वॉय हैं।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद राज्य में अपनी शुरूआत करने वाले एक और युवा राजनेता हैं। उनकी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी है।

34 वर्षीय दलित कार्यकर्ता पहले ही अभियान में उतर चुके हैं और उनकी साइकिल यात्राएं इन दिनों पूरे राज्य में चल रही हैं।

चंद्रशेखर के सहयोगियों का कहना है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पार्टी को पर्याप्त दलित समर्थन मिले – एक ऐसा कदम जो सीधे तौर पर बहुजन समाज पार्टी के हितों के लिए हानिकारक हो सकता है।

जहां बीजेपी मौजूदा विधायकों को बदलने के बाद कई नए उम्मीदवार (वरिष्ठ नेताओं के बेटे और बेटियों सहित) को मैदान में उतारेगी, वहीं पार्टी अन्य दलों के युवा नेताओं के उतरने से चिंतित नहीं है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा, “नए चेहरे बदलाव नहीं ला सकते हैं। भाजपा जमीन पर काम कर रही है और लोग जानते हैं कि हमारी सरकारों ने उनके लिए क्या किया है। ये नए चेहरे लोगों का ध्यान खींच सकते हैं लेकिन वोट नहीं।”

सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने हालांकि कहा कि बदलाव एक सतत प्रक्रिया है और नए चेहरों के आने से नए नेता राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव लाएंगे।

–आईएएनएस

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

editors

Read Previous

सीए परीक्षा:सुप्रीम कोर्ट ने कहा कोविड के नाम पर नियमों में बदलाव नहीं होगा

Read Next

हरियाणा के बाद राजस्थान में सबसे ज्यादा बेरोजगार लोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com