अखाड़ा परिषद ने मुनव्वर राणा से कहा ‘जाने की तैयारी करो, योगी आ रहे हैं वापस’

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कवि मुनव्वर राणा से कहा कि “उत्तर प्रदेश के बाहर बसने की तैयारी शुरू करें” क्योंकि योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनकर वापस लौट रहे हैं। राणा ने हाल ही में कहा था कि अगर योगी फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वो मान लेंगे कि राज्य अब मुसलमानों के रहने लायक नहीं रह गया है और उनको यूपी से बाहर कहीं और जाना होगा।
जवाब में एबीएपी के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, “ऐसा लगता है कि मुनव्वर राणा कट्टरपंथियों के हाथों में खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान, पिछले साढ़े चार में कोई दंगा नहीं हुआ है। वर्षों से उत्तर प्रदेश में जब भी अन्य सरकारें रही हैं, दंगे हुए हैं और मुसलमान भी असुरक्षित रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “बीजेपी शासन में मुस्लिम भी राज्य में पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन राणा का उत्तर प्रदेश छोड़ने का बयान अगर बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव जीतती है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह हास्यास्पद है।उन्होंने आगे कहा कि राणा के बयान से ऐसा लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।गिरि ने कहा कि कोई भी कहीं भी जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है, और अगर मुनव्वर राणा भी पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं, तो बेशक वह कर सकते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पश्चिम बंगाल भी भारत का हिस्सा है।
एबीएपी प्रमुख ने आगे कहा कि जहां तक उत्तर प्रदेश में अगली सरकार के गठन की बात है तो योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अगली सरकार भी बनेगी और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।हालांकि, गिरि ने कहा कि एक कवि के रूप में राणा की पूरे देश में अच्छी प्रतिष्ठा है और हिंदू और मुसलमान दोनों उनका सम्मान करते हैं।लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह जिस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं, उससे उनकी छवि भी प्रभावित हुई है। राणा अगर अपने विवादित बयानों को छोड़कर राष्ट्रवाद की मुख्यधारा में लौटते हैं तो उन्हें जनता से पहले जैसा ही सम्मान मिलेगा।

–आईएएनएस

खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

इस्लामाबाद । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में 11 मौतों के मद्देनजर पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।...

मणिपुर के सीएम ने विभागों का किया बंटवारा, सात मंत्री पद अभी भी खाली

इंफाल । मणिपुर में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया। हालांकि,...

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

खामेनेईकी मौत के बाद भारत में हाईअलर्ट, कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली । मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर...

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

editors

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद में गैस वितरण बोलियों के खिलाफ अदाणी की अर्जी खारिज की

Read Next

भारत के नेतृत्व वाले यूएनएसी के समुद्री सत्र के बाद, पाकिस्तान ने सैन्यीकरण जारी रखने की धमकी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com