दिल्ली के अस्पतालों में मची अफरा-तफरी, रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी काउंटर किये बंद

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)| रेजिडेंट डॉक्टरों के सोमवार को जारी विरोध प्रदर्शन से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में अफरातफरी जैसी स्थिति उस वक्त पैदा हो गई, जब मरीजों के लिए सभी ओपीडी काउंटर बंद कर दिये गये। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया था। डॉक्टर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए माफी की मांग कर रहे हैं।

केंद्र संचालित सफदरजंग अस्पताल में, (जो चल रहे आंदोलन का केंद्र रहा है) ओपीडी काउंटर बंद रहने से अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जिस कारण सभी आपातकालीन सेवाएं बाधित रहीं। यहां तक कि आक्रोशित चिकित्सकों ने एंबुलेंस सेवा भी बाधित कर दी।

दिल्ली का चाचा नेहरू चिल्ड्रन हॉस्पिटल भी बुरी तरह प्रभावित हुआ, क्योंकि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने मरीजों को अस्पताल आने से रोकने के लिए मुख्य दरवाजे बंद कर दिए।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने भी ओपीडी और अन्य चिकित्सा सेवाएं कुछ देर के लिए बंद कर दिये। हालांकि, कुछ समय के निलंबन के बाद, सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सेवाएं वरिष्ठ डॉक्टरों और परामर्शदाताओं के साथ फिर से शुरू हो गईं।

डॉक्टरों ने कहा है कि अगर सरकार द्वारा सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों द्वारा की गई हिंसा के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया, तो एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी मंगलवार से सभी गैर-आपातकालीन काम रोक देंगे।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए सफदरजंग अस्पताल से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कार्यालय की ओर मार्च निकाला गया।

दरअसल, देश भर के आरडीए 27 नवंबर से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को कई बार स्थगित करने और उसके बाद मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों के नए बैच के प्रवेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

editors

Read Previous

ताहिर राज भसीन: बिना रुके काम करने से मुझे कभी कोई समस्या नहीं

Read Next

कश्मीर में दुबई के निवेश से पाकिस्तान हैरान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com