बंगाल के स्पीकर ने राज्यपाल के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखा पत्र

कोलकाता, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखा है जिसमें राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर सदन के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि बनर्जी ब्योरा देने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन विधानसभा के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी संबोधित पत्र में कई उदाहरणों का उल्लेख किया गया है जब धनखड़ ने कानून की प्रक्रिया में देरी की।

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्यपाल लोगों के बीच स्पीकर की स्थिति को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं और यह लोकतांत्रिक ढांचे में एक गलत मिसाल कायम कर रहा है।

हालांकि ऐसे कई उदाहरण हैं जब किसी राज्य के राज्यपाल ने सत्तारूढ़ दल के साथ मतभेद विकसित किए हैं। यह एक दुर्लभ उदाहरण है जब सत्ताधारी दल और राज्य के प्रमुख के बीच मतभेदों का प्रभाव राज्य विधानसभा के गलियारों तक पहुंच गया है।

स्पीकर ने आरोप लगाया कि हावड़ा नगर निगम को नगर निगम से 16 वाडरें को अलग करने और बल्ली नगरपालिका बनाने के लिए विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए केवल इसलिए देरी हुई क्योंकि राज्यपाल ने इनकार कर दिया था।

स्पीकर बल्ली नगर पालिका विधेयक का जिक्र कर रहे थे जो विधानसभा में पूर्व बल्ली नगर पालिका के 16 वाडरें को अलग करने के लिए पेश किया गया था जो वर्तमान में हावड़ा नगर निगम के साथ जुड़ा हुआ है।

इतना ही नहीं, बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने संसदीय लोकतंत्र और सदन के कामकाज से संबंधित मामलों में राज्यपाल के ‘अत्यधिक हस्तक्षेप’ की शिकायत की थी।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

editors

Read Previous

दिल्ली, तमिलनाडु ने 17 प्रतिशत अपनाने के साथ इलेक्ट्रिक कुकिंग में भारत का नेतृत्व किया: सीईईडब्ल्यू

Read Next

फोन टैपिंग मामला: कर्नाटक की अदालत ने सीबीआई की रिपोर्ट खारिज की, नए सिरे से जांच के आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com