बिहार में राजद का टूटता तिलिस्म और मुसलमानों का होता मोहभंग

बिहार में सियासत लगता है कि बदल रही है. जातीय समीकरण बदल रहे हैं. वोटों का गुणा-भाग भी बदल रहा है. बिहार में हुए उपचुनाव के नतीजों ने तो कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं. बड़ी बात यह है कि उपचुनाव में मुसलमानों का वोट जदयू को भी मिला है. पिछले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने जदयू को नकार दिया था और महागठबंधन के पक्ष में एकमुश्त वोट दिया था. लेकिन उपचुनाव में मुसलमानों ने जदयू को अछूत नहीं समझा और वोट किया.

मुसलमान वोटों में हुई सेंधमारी को बिहार में नए राजनीतिक समीकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है. यह बदलाव महत्त्वपूर्ण है. सिर्फ इसलिए नहीं कि जदयू ने राजद के मुसलिम वोटों में सेंधमारी की बल्कि इसलिए भी कि यह हिस्सेदारी सौ-पचास वोटों की नहीं रही. बल्कि मुसलमानों ने राजद से थोड़ा कम वोट ही जदयू को दिया. इसे संकेत माना जाए तो राजद के लिए यह संकेत ठीक नहीं है. यूं दिल बहलाने को कहा जा सकता है कि उपचुनाव को संकेत मानना सही नहीं है.

लेकिन यह भी सही है कि मुसलमानों का राजद से मोह भंग हो रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमएम को मिली सफलता ने भी राजद की परेशानी बढ़ाई है. सीएए और एनआरसी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जदयू ने जिस तरह का रवैया अपनाया था उससे बिहार में मुसलमानों में गुस्सा था. खास कर राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिल के समर्थन में जिस तरह की बातें कीं थीं उससे मुसलमानों में संदेश ठीक नहीं गया और विधानसभा चुनाव में मुसलमानों ने हिसाब भी चुकता कर लिया. जदयू के मुसलमान नेताओं में इस बात का मलाल है कि आरसीपी सिंह के रुख की वजह से विधानसभा चुनाव में जदयू 43 सीटों पर सिमट गई. हालांकि यह भी सही है कि सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर बिहार में राजद और उसके युवा नेता तेजस्वी यादव ने भी खल कर समर्थन नहीं किया. राजद नेताओं की मानें तो जिला इकाइयों को इस आंदोलन से दूर रहने की ही सलाह दी गई थी. इमारत-ए-शरीया ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी तो न तेजस्वी आए और न ही राजद का कोई प्रतिनिधि. गुस्सा तो राजद से भी मुसलमान थे लेकिन निकाला सिर्फ जदयू पर. उपचुनाव के नतीजों के बाद जदयू ने राहत की सांस ली है. उपचुनाव में राजद को मुसलमानों के करीब 50 फीसद वोट मिले तो जदयू को करीब 47 फीसद. जाहिर है कि एक साल में ही मुसलिम वोटों का जदयू की तरफ लौटने को पार्टी बड़ा बदलाव मान रही है.

लेकिन सिर्फ मुसलिम वोटों का ही समीकरण नहीं बदला है, दूसरे जातीय समीकरणों में भी बदलाव हुआ है. राजद के पारंपरिक यादव वोटों में भी जदयू ने सेंधमारी की है. राजद भले दावे करे लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं उसे देख कर तो लगता है कि यादवों का भरोसा भी राजद से डगमगाया है. इसकी वजह तेजस्वी यादव को ज्यादा माना जा रहा है. दिलचस्प यह है कि यादवों ने लालू यादव को संदेश दिया कि अब वे उनके बंधुआ मजदूर नहीं हैं तो पिछड़े-अतिपिछड़ों ने नीतीश कुमार को भी संदेश दिया कि वे जातीय गोलबंदी को तोड़ कर दूसरी तरफ भी जा सकते हैं. वैसे कह सकते हैं कि दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर नीतीश कुमार ने अपनी साख बचा ली, लेकिन आने वाले दिनों में संकेत उनके लिए भी ठीक नहीं है. तारापुर में तो वोटरों ने सियासी पंडितों को भी अचंभित कर डाला. इसको कुछ इस तरह से समझा जा सकता है.
तारापुर से राजद ने अरुण कुमार को उम्मीदवार बनाया था. वे वैश्य समाज से हैं. अमूमन वैश्य समाज को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है. भाजपा को ब्राह्मण और बनिया की ही पार्टी कहा जाता रहा है. बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन में हैं, लेकिन तारापुर में वैश्य वोटरों ने जदयू उम्मीदवार को वोट नहीं दिया. जाहिर है कि वैश्य समाज ने अपने समाज के उम्मीदवार का वजह से राजग उम्मीदवार को वोट नहीं किया. इसी तरह यादव बहुल इलाके में भी यादवों का एकमुश्त वोट राजद को इस बार नहीं मिला. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यादव जिस आक्रामक अंदाज में वोट डाले जाने के लिए जाने जाते थे इस बार उस तरह से वोटिंग उन्होंने नहीं की.

तारापुर विधानसभा सीट पर जदयू के तीन बार विधायक रहे पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी का लखनपुर, माणिकपुर और कमरगांवा में अच्छा खास प्रभाव माना जाता रहा है. इन गांवों में कुल ग्यारह बूथ हैं. इनमें से छह पर जदयू और पांच पर राजद के उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिले. यानी जदयू के पूर्व विधायक के दबदबे वाले क्षेत्र में भी राजद ने बराबरी की टक्कर दी.

लेकिन मुसलमानों ने राजद को मायूस किया. राजद को तारापुर में मुसलमानों के आठ हजार (8153) से ज्यादा वोट मिले तो जदयू को करीब पौने सात हजार (6793) वोट मिले. राजद के लिए परेशानी का यह बड़ा सबब है. सियासी पंडितों का मानना है कि बिहार के मुसलमानों में नीतीश कुमार को लेकर गुस्सा नहीं है लेकिन भाजपा गठबंधन की वजह से वोट करते वक्त जदयू के खिलाफ हो जाते हैं. इस उपचुनाव में अगर राजद का तिलिस्म टूटा है और मुसलिम वोट जदयू की तरफ शिफ्ट किया है तो इसे महत्त्वपूर्ण सियासी उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है. वैसे आम मुसलमानों को इस बात का मलाल तो है कि पिछले चुनाव में भाजपा की सीटें जदयू से ज्यादा आ गईं. इसकी वजह मुसलमान खुद को मान रहा है. भाजपा के साथ गठबंधन की वजह से ही मुसलमानों ने नीतीश कुमार को वोट नहीं किया, नतीजा यह निकला कि भाजपा के सीटों की तादाद बढ़ी और जदयू की तादाद कम हो गई.

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

editors

Read Previous

यूपी में विधानसभा सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने महंगाई, कानून-व्यवस्था पर जताया अपना विरोध

Read Next

टाटा ने सात दशक बाद फिर से पाई एयर इंडिया एयरलाइन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com